फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ अस्पताल में आय से बढ़ गया खर्च, आरकेएस की समीक्षा बैठक में खुलासा

नालागढ़ अस्पताल में आय से बढ़ गया खर्च, आरकेएस की समीक्षा बैठक में खुलासा

Wed, 04 Jul 2018 05:56 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र और लैब शुरू करने का मुद्दा गूंजा
विज्ञापन

नालागढ़ अस्पताल में आरकेएस की बैठक, खर्च घटाने को हटाए जाएंगे अनावश्यक आउटसोर्स कर्मी
आरकेएस ने 2018-19 के लिए 2.08 करोड़ की आय का रखा लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नागरिक अस्पताल नालागढ़ में खर्च आय से बढ़ गया है। आरकेएस की बैठक में खुलासे हुआ कि इस साल आरकेएस को आय 1 एक करोड़ 57 लाख 77 हजार 109 रुपये हुई। वहीं, अस्पताल में सेवाओं पर खर्च 1 एक करोड़ 66 लाख 24 हजार 902 रुपये हुआ। आरकेएस को एनआरएचएम, सरकार और अन्य साधनों से आय होती है, लेकिन यहां आय कम हुई है लेकिन खर्च अधिक हो गया। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए विभिन्न साधनों और संसाधनों से आय 2 करोड़ 8 लाख 62 हजार 683 बताई गई, जबकि खर्च 1 करोड़ 96 लाख 21 हजार आंका गया। अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू करने का मुद्दा पिछली बैठक में उठाया था जो आज तक नहीं बना है। इस बैठक में फिर से मुद्दा उठाया गया। अस्पताल में लैब की स्थापना करने के बारे में पिछले साल भी मंत्रणा हो चुकी है। इनके निर्माण के लिए बीते वर्ष कैंटीन और जूस बार को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की बात कही गई। आरकेएस के सदस्य सचिव एवं बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि आरकेएस की आय बढ़ाने के लिए कई सुझावों पर काम किया जा रहा है। खर्चों को नियंत्रित करने के लिए अनावश्यक आउटसोर्स कर्मियों को हटाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
इस बैठक में एसएमओ डॉ.आनंद, डॉ.पारूल उप्पल के अलावा एनजीओ नालागढ़ इकाई अध्यक्ष तीर्थ चंद शर्मा, एसईबीपीओ संजीव पुरी, स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ठाकुर, राकेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, नसीब मोहम्मद, गुरदयाल, व्यापार मंडल के प्रधान जगननाथ बस्सी, चेतराम, कमलजीत, प्रीती कौशल, एमएस चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मरीजों को सुविधाएं देने का रहेगा प्रयास : देष्टा
आरकेएस चेयरमैन व एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए उपमंडल प्रशासन भी प्रयासरत है। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed