{"_id":"5abbc0244f1c1b612a8b4623","slug":"191522253860-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोलीकांड में पांच लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड में पांच लोगों से पूछताछ
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
revolver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कारोबारी पर गोली दागने वाले आरोपियों की पड़ताल कर रही पुलिस ने बुधवार को शक के आधार पर पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया। इन लोगों से काफी देर तक पुलिस ने गहनता से पूछताछ की। हालांकि इनमें से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए हुलिये से जुड़े लोगों की पड़ताल कर रही है।
थाने बुलाए सभी लोग हरियाणा और पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस इसके अलावा शहर भर चौराहों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। दिनभर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बुनते रहे। गोली मारने वालों के संबंध में कारोबारी चंद्रपाल से भी पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने से पूर्व कारोबारी और शूटर के बीच कुछ सेकेंड के लिए वार्तालाप हुआ था। इस बीच कारोबारी के बेटे ने शूटर के साथ काफी देर तक बातचीत की है।
पुलिस इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर इस केस की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। सोमवार रात करीब आठ बजकर 21 मिनट पर कारोबारी चंद्रपाल के घर में घुसकर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी और मौके से भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस ने पूरे शहर को छावनी में बदल दिया था। प्रदेश से बाहर निकलने वाली सभी सीमाएं सील कर दी थी। सीसीटीवी में कैद बदमाश के हुलिये की पहचान कर पुलिस ने शहर और बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ रखा है। इस बीच बुधवार को कारोबारी के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी है और पुलिस कर्मचारी को तैनात किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने झोंकी ताकत, जल्द खुलेगा मामला : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने कहा कि पांच लोगों को शक के आधार पर तलब किया था। इनसे पूछताछ की गई है। इस मामले की परतें जल्द ही खोली जाएंगी और मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरा जोर लगा चुकी है। गोली दागने वालों की पहचान में सीसीटीवी से मदद ली जा रही है।