{"_id":"5aa53c8a4f1c1ba8758b4cf4","slug":"191520778378-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों पर किए गए केस वापस ले सीमेंट कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों पर किए गए केस वापस ले सीमेंट कंपनी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अर्की (सोलन)।
लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा ने बैठक की। बैठक में बघेरी सीमेंट प्लांट के मजदूरों पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया गया। सभा के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि वे कामगारों की मांगों का समर्थन करती है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने जो झूठे मुकदमे बघेरी के मजदूरों पर बनाए हैं उन्हें तुरंत वापस लिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया वे वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों प्लांटों में कंपनी को 7 फरवरी 2018 को डिमांड चार्ट भी दिया है परंतु कंपनी की उच्च मैनेजमेंट ने अभी तक यूनियन से डिमांड चार्ट के ऊपर किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं की है। उन्होंने बताया कि यूनियन के सदस्यों ने डिमांड चार्ट के ऊपर वार्ता करने के लिए कई बार मैनेजमेंट से बात करने की कोशिश की परंतु कंपनी ने अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है। इस अवसर पर सीटू प्रधान सुरेश कुमार महासचिव बलबीर चौहान उप प्रधान हेम राज, अमित कुमार, तिलक राज, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन