फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   19 samples of sweets and oil were collected from Nalagarh and Kandaghat.

Solan News: नालागढ़ और कंडाघाट से मिठाई, तेल के 19 सैंपल भरे

Wed, 08 Oct 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की ने दी दबिश
सीटीएल कंडाघाट में होगी जांच, 10 दिन में आएगी सभी की रिपोर्ट
त्योहारी सीजन में खुली और डिब्बा बंद मिठाइयों पर विभाग की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नालागढ़ और कंडाघाट में दुकानों में दबिश दी। इस दौरान 19 मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की सर्टिफाइड लैब में भेजा गया है। विभाग का कहना है कि 10 से 15 दिनों में सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान न केवल दुकानों की सफाई देखी गई, बल्कि ग्राहकों को परोसी जा रही खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की भी जांच की गई।अनुज शर्मा की अध्यक्षता में टीम ने विभिन्न दुकानों से दो फैनियां, लड्डू, रसगुल्ला, कलाकंद, मट्ठी, दूध और ऑयल के सैंपल भरे। इसी प्रकार दीक्षा कपिल की अध्यक्षता में कंडाघाट में टीम ने ऑइल, घी, खोया बर्फी, बेसन बर्फी, लड्डू, कलाकंद और मिल्क केक आदि के सैंपल लिए। सैंपल लेने के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की खपत बढ़ने के कारण मिलावटी और घटिया किस्म की मिठाइयों की संभावना अधिक रहती है। इसके मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन टीमों का गठन किया है, जो खुली और डिब्बाबंद मिठाइयों दोनों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के नालागढ़ और कंडाघाट से विभागीय टीम ने 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इनमें मिठाइयां और तेल शामिल हैं। आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों से भी सैंपल लिए जाएंगे। लोगों से अनुरोध है कि मिठाइयों को देख-परख कर ही खरीदें। किसी भी संदेहास्पद वस्तु की सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

-डॉ. अतुल कायस्थ, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed