फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जौणाजी कार दुर्घटना में घायल छात्र ने पीजीआई में तोड़ा दम

जौणाजी कार दुर्घटना में घायल छात्र ने पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 09 Aug 2018 10:30 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
जौणाजी कार दुर्घटना में घायल छात्र ने पीजीआई में तोड़ा दम

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जौणाजी मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन छात्रों में से एक की पीजीआई में मौत हो गई। मृतक छात्र जौणाजी के साथ लगते गांव डयारग का रहने वाला था। बुधवार को शाम के समय जौणाजी मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार पांच छात्र घायल हो गए थे।

तीन छात्रों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया था। वीरवार सुबह आयुष ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आयुष को दुर्घटना के दौरान सिर पर गंभीर चोटें आई थीं जिसके चलते डॉक्टर भी आयुष को नहीं बचा पाए। पीजीआई में उपचाराधीन अन्य दो छात्रों की हालत अभी तक स्थिर बनी हुई है। सोलन के एक निजी स्कूल में जमा दो कक्षा के पांच छात्र बुधवार को ऑल्टो कार में अश्वनी खड्ड की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


बीच रास्ते में गाड़ी चला रहे आयुष ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से पलट कर दूसरी तरफ जा गिरी। इस हादसे में दो छात्रों को कम चोटें आई थीं जबकि तीन बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इन तीनों को पीजीआई रेफर किया गया था। इसमें से आयुष की मौत हो गई। वीरवार को मृतक का अंतिम संस्कार उसके गांव में किया गया। वहीं बुधवार को दुर्घटना में क्षेत्रीय अस्पताल उपचाराधीन दो छात्रों को वीरवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पीजीआई में उपचाराधीन आयुष की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आयुष कार चला रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed