फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   172 ward members from 26 panchayats in Dharampur took the oath and pledged to make the area free from 'Chitta' (synthetic drugs).

Solan News: धर्मपुर की 26 पंचायतों में 172 वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, चिट्टा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Sun, 28 Jun 2026 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
172 ward members from 26 panchayats in Dharampur took the oath and pledged to make the area free from 'Chitta' (synthetic drugs).
धर्मपुर में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य व अन्य का पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह में स्वागत के दौरान। - फोटो : samvad
कई विकास कार्याें के लिए मौके पर किए गए प्रस्ताव तैयार,स्वच्छता, पेयजल और आपदा प्रबंधन पर रहा फोकस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर विकास खंड की 26 पंचायतों में शनिवार को 172 नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पंचायत प्रधानों और उप प्रधानों ने यह शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पंचायतों को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया और विकास कार्यों के एजेंडे तैयार किए गए। प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायतों की यह पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से स्वच्छता, सड़क, पेयजल और मानसून में आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वर्षा शालिकाओं और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। चेवा पंचायत में प्रधान रमेश चौहान ने वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने सदस्यों को स्वच्छता, पानी, बिजली और अन्य समस्याओं पर एजेंडे बनाने के निर्देश दिए। धर्मपुर पंचायत में प्रधान महेश गुप्ता और उप प्रधान सुशील शर्मा ने 13 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। जाबली पंचायत में प्रधान नीलम ठाकुर ने भी पंचायत वार्ड सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। धर्मपुर के साथ लगती कोटला गुल्हाड़ी, हुड़ग, आंजी मातला और कोटबेजा पंचायतों में भी वार्ड सदस्यों ने शपथ ली। विकास खंड में सचिवों की कमी के कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरे दिन चला। पंचायत सचिवों ने दो-दो पंचायतों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। पंचायतों की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास एजेंडे तय किए गए। इनमें स्वच्छता बनाए रखना, सड़कों का सुधार और सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शामिल है। आने वाले मानसून के लिए आपदा प्रबंधन की योजनाएं भी बनाई जाएंगी। वर्षा शालिकाओं और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर भी प्रस्ताव तैयार होंगे। सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों को चिट्टा मुक्त बनाने की शपथ ली। यह संकल्प स्थानीय स्तर पर नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, धर्मपुर विकास खंड में पंचायत सचिवों की कमी एक चुनौती बनी रही। इस कमी के कारण शपथ ग्रहण समारोह पूरे दिन चला, क्योंकि सचिवों को दो पंचायतों का कार्यभार संभालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed