फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जाबली पंचायत में विकास कार्यो के उद्वघाटन व शिलान्यास होंगे जल्द

जाबली पंचायत में विकास कार्यो के उद्वघाटन व शिलान्यास होंगे जल्द

Fri, 22 Feb 2019 04:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
जाबली पंचायत में जल्द होंगे विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास
विज्ञापन

3.50 लाख रुपये की लागत से महिला मंडल कोटी का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत जाबली पंचायत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल लाखों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास जल्द करेंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यह जानकारी कसौली भाजयुमो अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त ने बताया कि लगभग 3.50 लाख की लागत से महिला मंडल कोटी का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार हो गया है। इस भवन के निर्माण के लिए मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने दो लाख रुपये दिए थे। दत्यार से गलौई तक लगभग डेढ़ किलोमीटर संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया जाएगा। इस संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए डॉ. सैजल ने तीन लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इस संपर्क मार्ग के बनने से दत्यार, छिलड़ी, गलौई गांव के लगभग 100 लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं जाबली के कोट में लाखों रुपये से बनाए गए सामुदायिक केंद्र भवन कोट भवन का उद्घाटन भी होगा। इस मौके पर कसौली भाजपा आईटी सेल के संयोजक रुबिन कुमार, कसौली भाजपा नेत्री बिल्लो नेगी, ग्राम केंद्र जाबली प्रभारी सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed