{"_id":"5c223658bdec22571f2ed227","slug":"171545746008-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक आयुक्त के दरबार पहुंचा पेड़ काटने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक आयुक्त के दरबार पहुंचा पेड़ काटने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक आयुक्त के दरबार पहुंचा पेड़ काटने का मामला
परवाणू के सेक्टर-6 में टाइल लगाने के कार्य को काट दिया था हरा पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-6 में एक हरा पेड़ काटने का मामला अब परवाणू के सहायक आयुक्त के कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले शनिवार को काटे गए पेड़ को लेकर अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मुद्दे को सहायक आयुक्त के पास रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-6 में चल रहे टाइल लगाने के कार्य के दौरान एक हरा पेड़ काट दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक पत्र लिखकर परवाणू के सहायक आयुक्त को इस मामले की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें शिकायत पत्र की प्रतिलिपियां सोलन के उपायुक्त, नगर परिषद के प्रधान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और स्थानीय वन विभाग को भी भेजी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेड़ रबर किस्म का था और काफी पुराना था। नगर परिषद के ठेकेदार ने उक्त स्थान पर टाइल लगाने के लिए उक्त हरे पेड़ को जड़ से ही काट दिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को कर दी।
नगर परिषद के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि सेक्टर-6 के स्थानीय लोगों ने उक्त क्षेत्र में हरे पेड़ को काटने की लिखित शिकायत की है। इस मामले की जांच की जा रही है। वीरवार को इस मामले को सहायक आयुक्त के समक्ष भी रखा जाएगा।