{"_id":"5bd8876bbdec22699c0c1201","slug":"171540917099-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारहट्टी में दो माह पहले कटी थी बिजली, संचालक जेनरेटर पर चला रहे थे होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारहट्टी में दो माह पहले कटी थी बिजली, संचालक जेनरेटर पर चला रहे थे होटल
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कुमारहट्टी में सील किया गया होटल दो माह से जेनरेटर के सहारे चल रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और टीसीपी की इजाजत न होने से पर्यटन विभाग ने होटल के बिजली-पानी दोनों कनेक्शन काट दिए थे। विभाग दो माह पूर्व इजाजत लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन संचालकों ने स्वीकृति नहीं ली। सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्यटन विभाग ने होटल न्यू वैदिक को सील कर दिया। विभाग ने होटल संचालकों को एक सप्ताह की मोहलत दी है। विभाग ने करीब दो माह पूर्व होटल संचालक को नोटिस जारी किया था। इसमें टीसीपी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमाण प्रस्तुत करने की नसीहत के साथ बिजली-पानी कनेक्शन काटने के आदेश भी शामिल थे। होटल संचालक ये प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। ऐसे में उनकी बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए गए। इसके बाद होटल संचालकों ने इसे बहाल करने को प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए, बल्कि जेनरेटर के सहारे ही होटल को दोबारा शुरू कर दिया। जब इसकी भनक विभाग को लगी तो दोबारा होटल को सील कर दिया। होटल को पर्यटन विभाग प्रमाणपत्र न होने के एवज में पहले भी नोटिस जारी करता रहा है, लेकिन उस समय होटल संचालकों ने हर बार पेनल्टी भर दी थी। इस वजह से होटल पर बड़ी कार्रवाई की गाज नहीं गिर पाई।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व टीसीपी का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए प्रबंधक
जिला पर्यटन अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि कुमारहट्टी में न्यू वैदिक होटल को सील कर दिया गया है। होटल प्रबंधन यदि टीसीपी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहमति प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए तो होटल को चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से होटल संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे थे और पेनल्टी लगाई जा रही थी। लेकिन संचालक पेनल्टी तो भर रहे थे लेकिन प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पा रहे थे। बिजली व पानी का कनेक्शन काटने के बाद जेनरेटर पर होटल चल रहा था।
सोलन शहर में संचालित रेस्तरां का बिजली पानी काटने के आदेश
न्यू वैदिक के अलावा पर्यटन विभाग ने धर्मपुर व कसौली के दो अन्य होटलों व सोलन शहर में चल रहे एक रेस्तरां का बिजली और पानी कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन तीनों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाने को कहा गया है। बिजली बोर्ड व आईपीएच विभाग इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगा। तीनों पर नियमों की अनदेखी करने और बिना अनुमति होटल चलाने का आरोप है।