फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   छावशा में जन मंच कार्यक्रम, 215 शिकायतें पहुंचीं

छावशा में जन मंच कार्यक्रम, 215 शिकायतें पहुंचीं

Sun, 01 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
छावशा में जन मंच कार्यक्रम, 215 शिकायतें पहुंचीं

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा के डुमेहर स्कूल में जन मंच कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने लोगों की समस्याओं को 10 दिनों में निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाया जाए। जनमंच कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 215 लोगों की शिकायतें सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जन मंच मात्र कार्यक्रम नहीं बल्कि आम जन की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 26 मई को शिमला से जन मंच कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी। यह कार्यक्रम शीघ्र ही सामाजिक परिवर्तन का संवाहक बनेगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जन मंच के अतिरिक्त भी जन शिकायतों को तुरंत सुलझाएं। आम आदमी के लिए विकास के साथ-साथ यह आवश्यक है कि उसकी शिकायतें शीघ्र सुलझें।
विज्ञापन


सुरेश भारद्वाज ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन मंच में पूरी तैयारी के साथ आएं। अधिकारी यह सुनिश्चित बनाएं कि लोगों को विभिन्न योजनाओं की सही जानकारी हो। शिक्षा मंत्री ने सोलन अज्ञैर कंडाघाट उपमंडल की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सोलन जिले में अधिकांश समस्याएं नगर नियोजन विभाग से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तय करेगी कि कार्यक्रमों में नगर नियोजन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन मंच की शिकायतों को 10 दिन में सुलझाएं। उन्होंने कहा कि जन मंच कार्यक्रम में रखी गई मांगों के विषय में बजट, कार्य योजना और आवश्यक कार्यवाही के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। कार्यकारी उपायुक्त सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि जन मंच में प्रस्तुत शिकायतों का निवारण समयबद्ध किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, सोलन से विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, सोलन से विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक एचएन कश्यप, जिला परिषद सदस्य शीला, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, कंडाघाट बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष नंदराम कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, तरसेम भारती, सोलन जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न पंचायतों से प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे।


109 राजस्व संबंधी प्रमाण पत्र किए गए जारी
छावशा पंचायत में आयोजित जन मंच कार्यक्रम में 215 शिकायतें और मांगें निवारण के लिए प्रस्तुत की गईं। राजस्व से संबंधित 109 प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त 22 इंतकाल भी किए गए और हल्फिया बयान भी दर्ज किए गए। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के नि:शुल्क शिविर में 220, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के शिविर में 107 रोगियों की जांच की गई। पशुपालन विभाग के शिविर में 10 पशुपालकों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा 41 पशुओं के परीक्षण किए गए तथा दूध के नमूने भी लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed