{"_id":"5b117d014f1c1bb26e8b5c8c","slug":"171527872769-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकसेवकों की हड़ताल ग्यारहवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकसेवकों की हड़ताल ग्यारहवें दिन भी जारी
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ग्रामीण डाक सेवकों ने शुक्रवार को ग्यारहवें दिन सोलन डाकघर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 90 कर्मचारी मौजूद रहे। डाक सेवक वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि उन्हें सभी कर्मचारियों की तरह सातवां वेतन आयोग दिया जाए। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ सोलन मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को सातवां वेतन दिया है लेकिन इस वेतन से ग्रामीण डाक सेवकों को अगल रखा गया है। इसके विरोध में पूरे देश में डाक सेवक हड़ताल पर हैं।
उन्होंने कहा कि 2016 से कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन मिलना चाहिए। यदि सरकार ने तीन दिन में मांगों को पूरा नहीं किया तो इसके बाद डाक सेवकों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। डाक सेवकों ने सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। कोई भी डाक ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं बांटी जाएगी। कर्मचारी हड़ताल पर दीवार की तरह खड़े हैं। कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे।