{"_id":"5a15a7794f1c1b86698bd326","slug":"171511368569-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू में अवैध कब्जे हटाने के फरमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू में अवैध कब्जे हटाने के फरमान जारी
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
स्वाला के समीप एनएच में आए मलबे को हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू (सोलन)। छावनी बोर्ड सुबाथू में करीब 39 कब्जाधारकों को अपने निर्माण तोड़ने होंगे। इस संबंध में छावनी बोर्ड जल्द ही नोटिस जारी करने वाला है। इसमें तीन दिन के भीतर कब्जाधारकों को अपना सामान समेटने की बात कही है। छावनी बोर्ड हाईकोर्ट के आदेश मिलने के बाद कब्जे हटाने पर कार्रवाई कर रही है।
अवैध निर्माण के अलावा अनाधिकृत निर्माण पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। छावनी बोर्ड अनाधिकृत तौर पर बनाए भवनों के संबंध में रिपोर्ट हासिल कर रही है। इन भवनों को लेकर छावनी बोर्ड जल्द ही फैसला लेने वाला है। सुबाथू क्षेत्र में सेना की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हुए हैं। इन्हें अब हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हटा दिया जाएगा। इस बीच कुछ निर्माण बिना नक्शे और छावनी की स्वीकृति के किए हैं। इन निर्माण में भवन के आकार में फेरबदल या मनमर्जी से किए गए निर्माण कार्य शामिल हैं। इन्हें छावनी बोर्ड ने अनाधिकृत निर्माण की श्रेणी में रखा है। इन निर्माण के खिलाफ भी बोर्ड आने वाले दिनों में कार्रवाई करेगा। छावनी बोर्ड पिछले कुछ दिनों पहले से ही अवैध कब्जा हटाने की मुहिम चला चुका है। बीते दिनों भी कब्जाधारियों को परिषद ने जल्द से जल्द अवैध कब्जा हटाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद सुबाथू बाजार में चर्चाओं से माहौल गर्माया हुआ है।
तीन दिन में देना होगा जवाब : तनु जैन
छावनी बोर्ड की सीईओ तनु जैन ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले का पालन करते हुए छावनी परिषद छावनी एक्ट के अनुसार कार्रवाई करेगा। जानकारी के अनुसार परिषद ने तीन दिन के भीतर अवैध कब्जाधारियों को अपना तर्क रखने का मौका दिया है। सुबाथू में करीब 39 कब्जों पर कार्रवाई होनी है। तीन दिन में जवाब मिलने के बाद छावनी बोर्ड आगे की कार्रवाई शुरू करेगा।