{"_id":"5a087b6f4f1c1bb6678bb363","slug":"171510505327-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइनग्रोव स्कूल ने जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइनग्रोव स्कूल ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में लड़कों की 20वीं सब जूनियर अंतरविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। मेजबान पाइनग्रोव स्कूल ने पीपीएस नाभा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल के निदेशक कैप्टन एजे सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता व विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।
दूधिया रोशनी में खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर कई आक्रमण किए। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर ने पीपीएस नाभा को 2-0 से शिकस्त दी। मैच के प्रथम हाफ में राजकुंवर ने तीन खिलाड़ियों को चकमा देते हुए शानदार गोल किया। दूसरे हाफ में मेजबान स्कूल के दीपक ने एक और गोल करके पीपीएस नाभा की आशाओं पर पानी फेर दिया। पाइनग्रोव स्कूल के मैहरवीर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने का खिताब पीपीएस नाभा के जसकरण को मिला। जबकि मेजबान स्कूल पाइनग्रोव के गुरप्रीत को सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। पाइनग्रोव स्कूल के कुनाल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया। पीपीएस नाभा के सुखप्रीत सर्वश्रेष्ठ रक्षक रहे। पाइनग्रोव स्कूल के दीपक ठाकुर को इस प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस मौके पर समीक्षा सिंह, संजय चौहान, किरण अत्री, सुरेंद्र मेहता, विशाल गौरी, ललित अत्री, रवि कुमार, सचिंद्र, जय ठाकुर, वंदना, संदीप, कंचन, रजनी, कुसुम, विवेक, रमा सहगल, सुनील, अनुराधा, विनय अत्री मौजूद रहे।