{"_id":"5a087b674f1c1b86698bafaa","slug":"171510505319-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 लोगों ने जताई अंगदान की इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 लोगों ने जताई अंगदान की इच्छा
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। परवाणू क्षेत्र के 62 लोग अंगदान करके दूसरों को नई जिंदगी देंगे। इसके लिए परवाणू में आयोजित रक्तदान शिविर में इन लोगों ने स्वेच्छा से फार्म भी भरा है। उन्होंने अपने शरीर के अंगों को दान किया है।
परवाणू के सेक्टर 5 में ब्लड डोनर्स सोसायटी ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 287 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, 62 लोगों ने मृत्यु के बाद अपने अंगों को दान करने के लिए संबंधित फार्म भरा। शिविर का आयोजन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 व रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी रीसॉर्स सेंटर सेक्टर 37ए की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब सहित अन्य संस्थानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्थानीय आयशर स्कूल के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका से अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसमें विद्यार्थियों ने बताया कि अंगदान किसी अन्य लोगों की जिंदगी को बचा व संवार सकता है। इस अवसर पर अलोक शर्मा, विनोद गुप्ता, प्रवीण पुंज, रितेश, अजय, राजीव, हिमांशु सहित अन्य मौजूद रहे।