{"_id":"5a087b644f1c1b8d698baf65","slug":"171510505316-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार कर दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार कर दिखाया हुनर
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। नौणी विवि में 25वें राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस मौके पर नौणी विवि के वीसी हरिचंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि उपायुक्त सोलन राकेश कंवर विशेष अतिथि के रूप से मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान, तकनीक एवं पर्यावरण परिषद एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग सहित राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के करीब 800 अध्यापकों सहित विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसका समापन 15 नवंबर को होगा। बाल विज्ञान कांग्रेस-2017 का विषय साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट है। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई है। बाल विज्ञान कांग्रेस में वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड व विज्ञान मॉडल जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें वैज्ञानिक रिपोर्टिंग, मॉडल तथा स्कीट में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस मौके पर निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी अर्चना शर्मा सहित आयोजक कमेटी के अमरीश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुग्गाघाट के प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, अनिल बाली, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।