फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   170 house owners demolish bulding claimant on Baddi-Nalagarh NH

राष्ट्रीय मार्ग के दायरे में आ रहे 170 लोगों ने तोड़े अपने मकान

Fri, 11 Feb 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग के बीच आने वाले पेड़ों की कटाई का कार्य जोरों पर है। अभी 700 पेड़ काटने के लिए बचे हैं। मार्ग के बीच में आने वाले 170 लोगों ने अपने मकान खुद तोड़ दिए हैं।
एनएचए ने 250 लोगों को मुआवजा राशि दे दी है। जिन लोगों को मुआवजा राशि मिल गई है, उन्हें मकान तोड़ने को नोटिस भी जारी कर दिया है। विभाग का मानना है कि 31 मार्च तक निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बद्दी से नालागढ़ तक राष्ट्रीय मार्ग के बीच में 2900 पेड़ आए थे जिसमें 2200 पेड़ विभाग ने कटवा दिए हैं। बचे 700 पेड़ जल्द ही कटवा दिए जाएंगे। मार्ग की जद में 460 मकान आए थे। विभाग ने 250 मकान मालिकों को मुआवजा राशि दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 170 मकान टूट चुके हैं जो मकान मालिकों ने खुद तोड़े हैं। विभाग ने 250 मालिकों को 47 करोड़ रुपये अभी तक मुआवजा राशि के रूप में दिए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता दिनेश कुमार पुनिया ने बताया कि पेड़ की कटाई का कार्य लगातार जारी है। बद्दी में हर रविवार को ही पेड़ों की कटाई का कार्य हो रहा है। कई स्थानों पर जहां नुकसान का खतरा है, वहां पहले ही पेड़ काट दिए हैं।

उन्होंने बताया कि मार्ग के बीच आने वाले 250 मकान मालिकों को मुआवजा राशि दे दी है। अभी तक 170 लोगों ने खुद ही अपने मकान तोड़े हैं। शेष लोगों को मकान तोड़ने के लिए विभाग ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने 31 मार्च तक राष्ट्रीय मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed