फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1683 eligible voters voted from home

Solan News: 1683 पात्र मतदाताओं ने किया घर से मतदान

Sat, 25 May 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 25 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
घर से मतदान प्रक्रिया 28 मई तक चलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में 22 से 28 मई तक अनुपस्थित मतदाता श्रेणी के लिए घर से मतदान प्रक्रिया के तहत मोबाइल मतदान टीम द्वारा वोट डलवाए जा रहे हैं। इस मुहिम में अभी तक 1683 पत्र मतदाता वोट डाल चुके हैं जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1225 और 458 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा गठित टीमों ने घर-घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कर पात्र व्यक्तियों से मतदान करवाया गया। उन्होंने बताया कि अर्की विस क्षेत्र में अब तक 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 426 और 158 दिव्यांग मतदाताओं, नालागढ़ में 137 और 37 , दून में 195 और 63, सोलन में 283 और 124 और कसौली में 184 और 76 मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से घर से मतदान किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों ने घर से वोट डालने के लिए फार्म भरा था, उनका मतदान कर्मियों द्वारा शत-प्रतिशत वोट डालना सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed