फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   भाजपा समर्थित मदन ठाकुर बने निदेशक, 206 वोटों से जीता चुनाव

भाजपा समर्थित मदन ठाकुर बने निदेशक, 206 वोटों से जीता चुनाव

Thu, 04 Oct 2018 07:44 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपा समर्थित मदन ठाकुर बने निदेशक
विज्ञापन

9329 मतदाताओं में सेे सिर्फ 1984 ने डाले वोट, 206 वोटों से जीता चुनाव
सोलन और सिरमौर क्षेत्र के सदस्यों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सोलन जोन-1 से निदेशक पद के चुनाव में भाजपा समर्थित मदन ठाकुर ने जीत हासिल की है। मदन ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनीष (मनु) को 206 मतों से पराजित कर दिया। चुनाव में पांच ब्रांच के कुल नौ हजार 329 मतदाताओं में से मात्र 1987 ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव वीरवार को नगर परिषद हाल सोलन में किया गया। इसमें सोलन जोन की पांच ब्रांचों के मतदाताओं ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता चुनाव अधिकारी एआरसीएस नीरज सूद ने की। इस दौरान सुबह करीब नौ बजे से ही सोलन और सिरमौर से वोटर चुनाव प्रक्रिया के लिए पहुंच रहे थे। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया 10 बजे से शुरू होनी थी। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने लगी। नगर परिषद हाल सहित बाहर लोगों की बहुत अधिक संख्या में भीड़ इकट्ठी होना शुरू हो गई जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस तैनात थी। लोगों को वोटिंग के लिए लाइन बनाकर उन्हें अंदर भेज रही थी। शाम करीब पांच बजे चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो सकी। पांच ब्रांच में 9329 मतदाताओं में से 1984 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद शुरू हुई गिनती में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पर भारी पड़े। भाजपा प्रत्याशी की जीत पर सोलन से उम्मीदवार रहे भाजपा जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, डॉ. राजेश कश्यप व बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता समेत अन्य ने इसे लोकसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत करार दिया।

धक्का-मुक्की का रहा माहौल
सोलन जोन सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक की प्रबंध कमेटी के संचालक के चुनाव के दौरान नगर परिषद हाल के अंदर प्रवेश करने के लिए एक ही रास्ता था। सुबह नौ बजे के दौरान तो सभी लोग आसानी से अंदर जा रहे थे लेकिर करीब 12 बजे के बाद एकदम से भीड़ बहुत अधिक हो गई थी। लोगों के बीच अंदर जाने के लिए काफी धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed