{"_id":"5baa6880867a555b081aa0e1","slug":"161537894528-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जिला में करोड़ों का नुकसान, सोलन की कोटो कैंथली पंचायत में दो मकान धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जिला में करोड़ों का नुकसान, सोलन की कोटो कैंथली पंचायत में दो मकान धराशायी
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। बारिश की वजह से सोलन जिला में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को नुकसान के आकलन के आदेश जारी कर दिए हैं। उपमंडल से विभिन्न महकमे नुकसान की रिपोर्ट लगातार सोलन मुख्यालय भेज रहे हैं।
जिले में अब तक 12 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा चुका है। सोलन उपमंडल में सोमवार रात को बारिश की वजह से दो मकान ढह गए हैं। जबकि देहूंघाट व धर्मपुर में एक-एक मकान पर मलबा गिरने से नुकसान पहुंचा है। सोमवार रात को कोटो कैंथली पंचायत में रमेश ठाकुर व भीम सिंह ठाकुर का मकान ढह गया है। बारिश की वजह से दोनों मकानों के भीतर भारी मलबा व पानी भर गया है। मकान लगातार बारिश की वजह से जर्जर हो गया था। जिसे देखते हुए परिवार के सदस्यों ने सोमवार रात को इसे खाली कर दिया था। इसकी वजह से हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान की जर्जर हालत को देखते हुए कुछ सामान परिवार के सदस्यों ने भारी बारिश के बीच निकाल लिया था। हालांकि ज्यादातर सामान मलबे में दब गया है। पंचायत प्रधान व राजस्व अधिकारियों ने मौके पर जाकर दोनों मकानों का जायजा लिया है। प्रधान रेखा देवी ने बताया कि नुकसान के बारे में राजस्व अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकलते तो जानी नुकसान भी हो सकता था। उन्होंने बताया कि पंचायत में फसलें तबाह हो गई हैं। उधर, देेहूंघाट में एक मकान के पास मलबा गिरने की वजह से मकान को आंशिक तौर पर क्षति पहुंची है। एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद नुकसान के आधार पर मुआवजे का वितरण किया जाएगा।
धर्मपुर पंचायत के तहत वार्ड नंबर 11 सिहारड़ी मुसलमाना में बारिश के कारण घर पर पहाड़ से मलबा आने के कारण घर के पीछे लगाया गया डंगा गिर गया। वहीं घर में जगह-जगह दरारें आने से भारी क्षति पहुंची है। यह जानकारी धर्मपुर पंचायत के उपप्रधान सुरजीत सिंह लांबा ने देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण लाभ सिंह के घर मे दरारें आ गई थीं। खतरे की आशंका को देखते हुए मकान मालिक ने घर खाली कर दिया था। पिछले तीन से भारी बारिश के कारण मकान के पीछे से एक बार फिर भारी मलबा आ गया। धर्मपुर पंचायत प्रधान ओपी पंवर, बीडीसी धर्मपुर दीक्षा देवी, हलका पटवारी रितु ने मौके पर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाकर जिला उपायुक्त सोलन, तहसीलदार कसौली, एसडीएम सोलन को भेज दी है।