फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   घर के पास कारखाना लगाअो, 33 फीसदी अनुदान पाअो

घर के पास कारखाना लगाअो, 33 फीसदी अनुदान पाअो

Wed, 07 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
घर के पास कारखाना लगाअो, 33 फीसदी अनुदान पाअो
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। घर के पास छोटे उद्योग लगाकर बेरोजगार अपनी आर्थिकी मजबूूत कर सकते हैं। इसमें मदद करेगा उद्योग विभाग। प्लांट लगाने में उद्योग विभाग आपकी सिर्फ तकनीकी तौर पर ही सहायता नहीं करेगा बल्कि आपको सब्सिडी भी प्रदान करेगा। प्लांट लगाने में आने वाले कुल खर्च का तैंतीस फीसदी उद्योग विभाग बतौर अनुदान मुहैया करवाएगा।
यह जानकारी औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के उद्योगपतियों के लिए स्टेट मिशन फॉर फूड प्रोसेसिंग के तहत नालागढ़ के डाडीभोला स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में दी गई। बेरोजगार अपने क्षेत्र में होने वाली फसलों के अनुरूप खाद्य प्रोसेसिंग यूनिट लगा सकते हैं। वक्ताओं ने बताया कि आम और सेब क्षेत्र वाले किसान इन दोनों पर आधारित जूस या जैम की यूनिट स्थापित कर सकते हैं। यही नहीं अगर घर में दूध अधिक मात्रा में है तो आप दूध पर आधारित जैसे बटर और पनीर तथा खोया बनाने का प्लांट लगाकर पैसा कमा सकते हैं। प्लांट लगाने में 33 फीसदी सब्सिडी भी मिलेगी। इसमें सबसे अधिक फायदा यह होगा कि रॉ मैटीरियल घर के पास ही मिल जाएगा। उद्योग विभाग ने खाद्य प्रसंस्करण मिशन के तहत आयोजित इस कार्यशाला में खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना और नवीनीकरण बारे बताया गया। निदेशालय उद्योग से आए राजेशवर ठाकुर और उद्योग विभाग के सदस्य सचिव शैलेष कुमार ने इस मिशन के बारे में अवगत करवाया। सदस्य सचिव शैलेष कुमार ने कहा कि कार्यशाला में प्रगतिशील उद्योगपतियों को विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसमें खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना एवं नवीनीकरण के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे फल, सब्जियां, दूध, मांस, पोल्ट्री, मछली उत्पाद, अनाज, खाद्य उत्पाद, चावल, आटा दालें, तेल के संबंध उद्योग की स्थापना एवं नवीनीकरण, कोल्ड चेन के तहत डेयरी, मांस, जलीय, और समुद्री उत्पाद आदि की कोल्ड चेन, प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र के तहत फल सब्जियां, अनाज, दालें, डेयरी उत्पाद, मांस अंडा और मछली आदि के प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना, मांस की दुकानों के नवीनीकरण, नए रीफर वाहन/मोबाइल वैन खरीदने बारे बताया। उद्यान विकास अधिकारी नालागढ़ भूपिंद्र सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण के लिए कच्चे माल की आवश्यकता पर ध्यान देते हुए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन


विभाग से हासिल करें जानकारी : ठाकुर
निदेशालय उद्योग से आए राजेश्वर ठाकुर ने इस मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसमें खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना अथवा नवीनीकरण, कोल्ड चेन, प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर, मांस की दुकानों की नवीनीकरण के लिए मदद और अनुदान हासिल करने के बारे में बताया। बेरोजगार अधिक जानकारी उद्योग विभाग के पास हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed