{"_id":"5a1c18894f1c1b87698be2e5","slug":"161511790729-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन के आधे शहर में ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के आधे शहर में ब्लैकआउट
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
शहर के डीसी चौक पर बिजली के खंबे को हटाते विद्युत कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
प्रशासन के सख्त निर्देश को अमल में लाते हुए बिजली बोर्ड ने सोमवार को बिना पूर्व सूचना के पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगे बिजली के खंभे को हटाने का काम छेड़ दिया। इससे आधे शहर की बिजली सुबह करीब दस बजे गुल हो गई और शाम साढ़े पांच बजे तक बंद रही।
इसके अलावा यातायात बंदोबस्त पुख्ता न होने की वजह से खंभे को हटाते समय राजगढ़ और सोलन माल रोड पर लंबा जाम भी लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। अतिरिक्त दंडाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शनिवार को बिजली का खंभा हटाने के निर्देश जारी किए गए थे।
बिजली बोर्ड ने इस संबंध में कोई जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी। न ही खंभा हटाते समय लगने वाले जाम से निपटने की तैयारियां कीं। अति व्यस्त मार्ग पर बोर्ड कर्मचारियों ने निजी बस का सहारा लेकर बिजली के खंभे को गिरा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बिजली बंद रखी गई और जाम से भी लोग परेशान हो गए। जब इस बारे में बोर्ड के एसडीओ विपुल कश्यप से बात की तो उन्होंने बताया कि पुराने उपायुक्त कार्यालय चौक से विद्युत कर्मचारियों ने बिजली के खंभे को हटाया। बोर्ड के अधिशासी अभियंता सीएच चावला से संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन वे बातचीत को उपलब्ध नहीं हो सके। बिजली बोर्ड के इस रवैये से उपभोक्ताओं, कारोबारियों व जाम में फंसे लोगों में आक्रोश देखने को मिला है।
000