{"_id":"59e9f1a74f1c1b72548b81da","slug":"161508503975-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ में विश्वकर्मा दिवस पर झांकी व भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठाड़ में विश्वकर्मा दिवस पर झांकी व भंडारे का आयोजन
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कुठाड़ में विश्वकर्मा युवा जनकल्याण समिति और लोगों के सहयोग से कृष्णगढ़ में भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व समिति के सदस्यों ने विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। दोपहर को विश्वकर्मा, ब्रह्मा, विष्णु और महेश की सुंदर झांकियां निकाली गईं। झांकी कुठाड़ तालाब से होकर संजय मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंची। गांव की परिक्रमा पूरी करने के बाद झांकी वापस तालाब पहुंची। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने विश्वकर्मा की महिमाओं का गुणगान किया। इस अवसर पर ललित शर्मा, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलवंत कुमार और पूर्ण चन्द मौजूद रहे।
विज्ञापन