{"_id":"6a9817f781ec0efffb012d15","slug":"1600-saplings-planted-in-ramshahar-promoting-environmental-conservation-solan-news-c-176-1-ssml1040-177957-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामशहर में लगाए 1600 पौधे, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामशहर में लगाए 1600 पौधे, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामशहर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत क्वारनी बीट के कालरी जंगल में पौधारोपण करती जन कल्याण समिति की
जन कल्याण समिति वन विभाग के सहयोग से कर रही कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर वन परिक्षेत्र के क्वारनी बीट के कालरी जंगल में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। यहां लगभग दो हेक्टेयर भूमि पर 1600 पौधे लगाए जा रहे हैं। यह पहल हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत की जा रही है। यह कार्य जन कल्याण समिति वन विभाग के सहयोग और मार्गदर्शन में सक्रिय है।
समिति के अध्यक्ष विशाल परमार और सदस्य मदन लाल शर्मा ने भी पौधरोपण कर अभियान को आगे बढ़ाया। समिति के अन्य सदस्य भी इस कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वे वन विभाग की ओर से वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रेम पटियाल, बीओ रविंद्र शर्मा और फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार ने इस कार्य में सहयोग दिया। वन मित्र राममूर्ति शर्मा भी इस अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वन विभाग और जन कल्याण समिति के संयुक्त प्रयासों से केवल पौधरोपण ही नहीं हो रहा है, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह अभियान हरित क्षेत्र में वृद्धि और स्थानीय लोगों की वन संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।
पौधारोपण कार्य में संजीव कुमार, विजय पाल, राजेश ठाकुर, सरवण कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, बिनोद ठाकुर, ओम प्रकाश और दाता राम सहित कई लोगों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। वन विभाग के अधिकारी प्रेम पटियाल, रविंद्र शर्मा और अनिल कुमार ने इस महत्वपूर्ण कार्य में मार्गदर्शन प्रदान किया। वन मित्र राममूर्ति शर्मा भी पौधारोपण और वन संवर्धन अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह सामूहिक प्रयास वन क्षेत्र के संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण है।