{"_id":"5d1e39a58ebc3e3ce8402b2a","slug":"156226190018-solan-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, रेहड़ियां और सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, रेहड़ियां और सामान जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर के मालरोड पर नगर परिषद ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत वीरवार को नप टीम ने मालरोड किनारे खड़े किए गए सामान ढोने वाले रिक्शों और अन्य फड़ियों के सामान को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोग अपने सामान को उठाने लगे तो कई लोगों का सारा सामान कार्रवाई के दौरान जब्त कर लिया गया।
नगर परिषद के अनुसार मालरोड पर अतिक्रमण साफ करने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई जो आगे भी जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार शहर के मालरोड सहित बाजार में अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि नगर परिषद की अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने को लेकर छेड़ी मुहिम बार-बार फेल साबित हो रही है। इस बार नप टीम इस मुहिम के सफल होने के फिर से दावे कर रही है।
इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम ने पुराने बस स्टैंड से लेकर पुराने डीसी चौक तक सड़क के किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी और रिक्शों को जब्त किया। छात्रा स्कूल सोलन के समीप सड़क किनारे रखी सब्जियों की बोरियों, एचडीएफसी बैंक माल रोड के समीप रखी गईं सब्जियां सहित मुरारी मार्केट के समीप लगाई फड़ियों पर कार्रवाई कर उनका सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
सामान किया है जब्त, नप की मुहिम रहेगी जारी
नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर हंसराज दीप ने बताया नगर परिषद की टीम ने माल रोड से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। सड़क किनारे लगाई फड़ियां और अन्य रिक्शों को भी जब्त किया गया। नगर परिषद की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इससे पहले राजगढ़ मार्ग से भी अतिक्रमण हटाया जा चुका है।