फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हाईवे पर लटक रही चट्टानों से हादसे का खतरा

हाईवे पर लटक रही चट्टानों से हादसे का खतरा

Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत सुधार सभा की महत्वपूर्ण बैठक सभा के प्रधान जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। महासचिव प्रेम ने बताया कि इस बैठक में बरसात आने से पहले ही अंबुजा सड़क के पास एसडीटीओ कार्यालय के सामने और ग्राम बागा के रास्ते के साथ पहाड़ी में दरारों पर चर्चा की गई। प्रेम ने बताया कि मौसम के बिगड़ने के साथ पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका बनी है।


इस बिंदु पर रोज स्कूली बच्चे बस से उतरते चढ़ते हैं तथा आम जनमानस भी इसी रास्ते से आते जाते हैं। इस बारे में पहले भी पीडब्ल्यूडी और अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। इस बारे में की जा रही अनदेखी से कभी भी खतरनाक हादसा हो सकता है। इसी तरह नेशनल हाईवे सड़क के ठीक डोरी गांव के ऊपर भी इसी तरह का खतरा बना है। इसी बिंदु से पहले यह पहाड़ी हिलने के कारण बड़े-बड़े पत्थर से रोड तक बंद हुआ था। सभा के सदस्यों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और अंबुजा प्रबंधन से आग्रह किया है कि ऐसी खतरनाक स्थिति को देखते हुए समय रहते जायजा लिया जाए। बैठक में विभिन्न पहलुओं पर सभा सदस्यों ने चर्चा की। इस अवसर पर दाड़लाघाट पंचायत सुधार सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed