{"_id":"5d136dcc8ebc3e3c96283db1","slug":"156155436119-solan-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। रावमापा कंडा में ‘अमर उजाला’ की ओर से प्रायोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माईल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को कानूनी सलाह, सामाजिक सुरक्षा और नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें 120 महिलाओं और छात्राओं ने भाग। इस मौके पर आरटीए सदस्य सोलन मदन मोहन मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 90 प्रतिशत आपसी झगड़े और घरेलू हिंसा नशे के कारण फैल रही है। लोग नशे का सेवन कर अपने परिवार, पड़ोस और रिश्तेदारों से झगड़ते हैं। नशे के कारण अधिकतर मामलों में महिला के साथ हिंसा की जा रही है। वहीं डॉ. रक्षा ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। कंडा स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य शांति देवी ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे जंक फूड की जगह दूध, हरी सब्जियां का सेवन करें। कंडा पंचायत की प्रधान लक्ष्मी देवी ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि यदि किसी महिला के साथ कोई हिंसा होती है तो वह उसका विरोध करे। उसकी शिकायत पुलिस को दे।
भाषण और लेखन प्रतियोगिता का भी किया आयोजन
अपराजिता कार्यक्रम के तहत स्कूल में भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता की गई। इसमें भाषण प्रतियोगिता में वंदना प्रथम रहीं। वैशाली दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम स्थान प्राप्त किया। याचना दूसरे और भावना तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर बीडीसी सदस्य धर्मपुर दीक्षा देवी, नीलम राणा, शशी शर्मा, दीपा शर्मा, नीलम ठाकुर, अंजना कश्यप, पूजा, मीना, वंदना शर्मा, नेहा, किशोर कुमार, कपिल, वेद प्रकाश, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन