{"_id":"5bd07a8dbdec22693b023542","slug":"151540389517-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ भी लूट गया मेरी नींद, ओ बे लालिये पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ भी लूट गया मेरी नींद, ओ बे लालिये पर झूमे दर्शक
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओ भी लूट गया मेरी नींद, ओ बे लालिये पर झूमे दर्शक
पंजाबी व पहाड़ी गीतों के नाम पहली सांस्कृतिक संध्या, कुलविंदर बिल्ला, कृतिका तनवर ने नचाए लोग
पिंकी संधू मोगेवाली, कार्तिक शर्मा ने भी मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में शुरू दो दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला, पहाड़ी गायिका व इंडियन आईडल फेम कृतिका तनवर, वायस ऑफ फेम कार्तिक शर्मा और पिंकी संधू मोगेवाली के नाम रही। इसमें खासतौर पर पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला व कृतिका तनवर ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कुलविंदर बिल्ला का ओ भी लूट गया मेरी नींद और कृतिका तनवर का हो बे लालिये हो पर दर्शक खूब झूम उठे। कार्तिक शर्मा व पिंकी संधू मोगे वाली ने भी अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का खूब मन मोहा। पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने तेरी मेरी अड़िये नी लगू टीच बटण दी जोड़ी, फायदा की प्लाजो पा के निकली दा, मेरी मेरी कहानी गल छेड़ पुरानी, सजना तेरे नैण फरेबी तेरे ते जादू कर गई आदि की प्रस्तुतियां से उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पहाड़ी व हिंदी गीतों की इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर ने झड़ी लगाई। उपमंडल रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है।