फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जनमंच में 270 शिकायतों व मांगों का हुआ पंजीकरण, तीन हजार ने लिया हिस्सा

जनमंच में 270 शिकायतों व मांगों का हुआ पंजीकरण, तीन हजार ने लिया हिस्सा

Sun, 07 Oct 2018 07:12 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में 270 शिकायतों व मांगों का हुआ पंजीकरण, तीन हजार ने लिया हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कसौली(सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़खल-सनावर में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। परिवहन मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि परवाणू-सोलन फोरलेन कार्य में नियमों का ध्यान रखा जाए। कटिंग का कार्य वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए। उन्होंने कहा कि फोरलेन कार्य में आसपास के गांवों में लोगों की खेतीबाड़ी और आवासों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

उन्होंने धर्मपुर में पेयजल की समस्या के शीघ्र निदान के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र की पंचायतों में समय पर गिरदावरी सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने उपायुक्त सोलन को सही स्थान पर गिरदावरी सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वह वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए समस्या स्थल तक पहुंचें। जनमंच में 270 शिकायतों व मांगों का पंजीकरण किया गया। इसमें 15 शिकायतों व मांगों का निपटारा मौके पर ही किया गया जबकि 32 शिकायतें और मांगें पूर्व जनमंच समय में प्राप्त हुईं। जनमंच में 3000 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। हिमाचल में अब तक आयोजित चार जनमंचों में 10 हजार से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया है। जिले में अब तक लगभग 1700 प्राप्त शिकायतों और मांगों में से 1250 से अधिक का निपटारा कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनमंच में हुए ये कार्य
जनमंच में 26 शिशुओं के जन्म प्रमाण, 35 व्यक्तियों के हिमाचली प्रमाण पत्र, 13 पात्र व्यक्तियों को आय प्रमाण पत्र जारी किए गए। 73 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल प्रदान की गई। पांच पात्र व्यक्तियों के अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र तथा एक व्यक्ति को अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र जारी किया गया। 107 इंतकाल किए गए। जनमंच में आधार कार्ड के लिए 88 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 40 व्यक्तियों के स्मार्ट एवं ग्रीन कार्ड बनाए। सोलन के उपममंडलाधिकारी रोहित राठौर ने भी पथ परिवहन निगम का स्मार्ट कार्ड बनवाया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निशुल्क जांच शिविर में 451 व्यक्तियों की जांच की गई। 20 व्यक्तियों का दंत परीक्षण जबकि 90 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। आयुर्वेद विभाग के निशुल्क जांच शिविर में 198 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। होम्योपैथिक चिकित्सकों ने 62 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। पशुपालन विभाग के निशुल्क जांच शिविर में 121 किसानों का पंजीकरण किया गया। वहीं सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 60 व्यक्तियों तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 23 व्यक्तियों को स्मार्ट कार्ड जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए
उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि डगशाई में विभिन्न सड़कों के निर्माण के संबंध में मामला सेना के अधिकारियों के साथ उठाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि विभिन्न संपर्क मार्गों और सड़कों के निर्माण के समय जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने ग्राम पंचायत गुलहाड़ी में निर्मित रोगी वाहन मार्ग के रखरखाव के लिए लोक निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। जनमंच में अवगत करवाया गया कि धर्मपुर में पेयजल वितरण को सुचारु बनाने के लिए 60 लाख रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है।


सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और अधिकारी रहे मौजूद
शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, भाजपा एवं भाजयुमों के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, उपमंडलाधिकारी रोहित राठौर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी जनमंच में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed