फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   औद्योगिक क्षेत्र में इंटक के गठन पर मचा कोहराम

औद्योगिक क्षेत्र में इंटक के गठन पर मचा कोहराम

Sun, 11 Feb 2018 10:06 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में इंटक के गठन पर मचा कोहराम
सोलन में इंटक की बैठक आयोजित, नए संगठन पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
जिलाध्यक्ष सुरजीत राणा ने कहा कि जिला में कांग्रेस के कुछ नेता इंटक को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। इंडस्ट्री एरिया में फर्जी इंटक बनाकर मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंटक बाबा हरदीप सिंह की अगुवाई चट्टान की तरह पूरे प्रदेश में मजबूत है। ये लोग अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। सुरजीत राणा शहरी इंटक यूनियन की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियनों का संविधान है। संविधान के अनुरूप ही पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाती है। जो खुद को जिलाध्यक्ष कह रहे हैं वो इंटक के सदस्य भी नहीं हैं। वो इन चीजों पर अंकुश लगाएं अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ इंटक न्यायालय की शरण में जाएगी। बैठक में अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए गए। मुख्यमंत्री से मांग कि 15 मई, 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए जो नई पेंशन योजना लागू की गई है। वो किसी भी तरफ से कर्मचारियों के हित में नहीं है। सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाए। कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए जनवरी 2016 से 8 प्रतिशत अंतरिम राहत आईआर देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। बैठक में सुकृत कुमार, हरबंस ठाकुर, नीता राम, इंद्र सिंह और सुरेंद्र कुमार आदि सभी ने विचार रखे।
विज्ञापन


श्याम ठाकुर बने नालागढ़ से इंटक के वरिष्ठ उपप्रधान
जिला सोलन इंटक के प्रधान सुरजीत राणा ने प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह से विचार विमर्श करने के बाद जिला इंटक सोलन की कार्यकारिणी घोषित की। इसमें नालागढ़ से श्याम ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, बद्दी से राजन गोयल, परवाणू से अलका शर्मा, नालागढ़ से गजेंद्र तिवारी और कसौली से सुमन शर्मा को प्रधान, सोलन के नरेंद्र कुमार, परवाणू के यशपाल ठाकुर और अर्की के हीरालाल को महासचिव, दून के बलविंद्र ठाकुर, बरोटीवाला के मनोहर ठाकुर, नालागढ़ के धनीराम, मसूलखाना के मनोज कुमार और कंडाघाट के राजेंद्र कुमार को सचिव बनाया गया। अर्की से नील कमल भारद्वाज को कानूनी सलाहकार, बरोटीवाला के पीताम्बर ठाकुर को सलाहकार, नालागढ़ के कैलाश राणा और मानपुरा के जसविंद्र चौधरी को सलाहकार, सोलन से दिनेश शर्मा को वित्त सचिव, सोलन से सुरेंद्र कुमार को प्रेस सचिव, बद्दी के जीत सिंह, सोलन के जियालाल, बद्दी के मुकेश सिंह, कंडाघाट के मक्खन सिंह पजैरा, खेड़ा के शिवहरी, मखनुमाजरा के हेमराज और कंडाघाट के वीरेंद्र कुमार को संगठन सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed