फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   खुले में गंदगी फैलानी वाली तीन पंचायतों कों छावनी से नोटिस जारी

खुले में गंदगी फैलानी वाली तीन पंचायतों कों छावनी से नोटिस जारी

Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खुले में गंदगी फैलानी वाली तीन पंचायतों कों छावनी से नोटिस जारी
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू से सटी शड़ियाणा, जाड़ला और कक्ड़हट्टी पंचायतों को खुले में गंदगी फैलाने पर छावनी परिषद ने नोटिस जारी कर सुधार लाने की हिदायत दी है। तीनों पंचायतों के साथ लगती छावनी परिषद की खाली भूमि पर लंबे अरसे से पंचायतों के कुछ लोग घरों का कूड़ा कर्कट फेंककर गंदगी के ढेर लगा रहे हैं। इससे चारों तरफ बदबू फैल रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत छावनी बोर्ड को की थी। छावनी परिषद ने अब तीन पंचायतों को जल्द ही छावनी की खाली भूमि से गंदगी का ढेर उठाने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में पंचायतों को चेताया है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो परिषद इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रिंस कुमार ने कहा कि लंबे अरसे से कुछ लोग सड़क किनारे छावनी की खाली भूमि पर कूड़ा फैला कर स्वच्छता अभियान पर दाग लगा रहे हैं। इसकी लोगों ने भी परिषद के पास शिकायतें की थीं। यहां लगे कूड़े कर्कट के ढेरों से उठने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। अब पंचायतों को नोटिस जारी कर यहां सफाई करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

सुबाथू छावनी परिषद काफी समय से स्वच्छता अभियान चला रही है। इसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही क्षेत्र में साफ सफाई का काम भी करवाया जा रहा है। लेकिन सड़क किनारे लगे कूड़े कर्कट के ढेर से मुहिम को दाग लगा रहे हैं। अब नोटिस जारी होने से यह मुहिम सार्थक होती नजर आ रही है।
विज्ञापन


परिषद प्रशासन से करेंगे मुलाकात : ठाकुर
जाड़ला पंचायत के उपप्रधान प्रेमचंद ठाकुर ने कहा कि पंचायत के अधिकतर ग्रामीण अपने घरों में ही कूड़ा जला देते हैं। लेकिन कुछ लोग सड़क किनारे गंदगी फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि खुले में गंदगी फैलाने को लेकर पंचायत को छावनी परिषद से नोटिस मिला है। इस समस्या पर छावनी परिषद से समाधान के लिए चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed