{"_id":"5a1456064f1c1b87698bcd0e","slug":"151511282182-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपरा की टैंपों यूनियन के खिलाफ ग्रामीण लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपरा की टैंपों यूनियन के खिलाफ ग्रामीण लामबंद
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
noida car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के बरोटीवाला के पास टिपरा स्थित टैंपों यूनियन कार्यालय के खिलाफ लोग लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने इस यूनियन का विरोध करते हुए एसडीएम को शिकायत भेजी है। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए भी चेतावनी दे डाली है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तहसीलदार बद्दी को मौका करने के आदेश दिए। इस पर तहसीलदार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। लोअर टिप्पर, सेंसीवाला, जोहड़ापुर के ग्रामीणों का आरोप है कि यूनियन के पदाधिकारी और सदस्यों ने लोअर टिपरा गांव में 10 विस्वा जमीन ले रखी है। इसके ऊपर उन्होंने हाल बना रखा है। यूनियन की वहां पर कोई जमीन नहीं है। यहां तीन गांवों के बच्चे खेल मैदान के रूप में इस स्थल का इस्तेमाल करते हैं और कुछ रकवे पर रास्ता बना हुआ है। यह स्थान यूनियन की पुकार के लिए उचित नहीं है।
प्रभावित लोगों के वकील दरबारा सिंह ठाकुर ने बताया यूनियन तीनों गांव के बीच में स्थित भूमि पर अवैध कब्जा करने की फिराक में है। यह स्थान सड़क के साथ लगता है। इसके साथ लिंक रोड भी लगता है और इसे स्थानीय लोग अपने घरों को जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। वहीं 100 मीटर दूरी पर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भी है और हमेशा स्कूल के बच्चे आते जाते रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा किया जाता है। वहां पर शांतिपूर्ण माहौल खराब हो रहा है।
ग्रामीण मेलो, सुनीता, राम सिंह, महेश कुमार, राममूर्ति, बलजीत कौर, सनती,बलविंद्र , मनजीत कौर, किशन चंद, भजन सिंह, पोली देवी, दिलीप कौशल, प्रोम लता, कुलदीप कौर, मनहर ठाकुर, संतोष, रामजीदास, राम दयाल, किरण शर्मा, मीरा, काजल, सलमा, पीबकश, सुलोचना, शीला, राम आसरी, कमलेश, तृप्ता, सुरेंद्रा, पूनम और मनीषा ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र भेजकर टैंपो यूनियन के खिलाफ एसडीएम को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अब नहीं आएगी कोई समस्या : सचिव
टैंपो यूनियन के सचिव हरिचंद ने कहा कि यूनियन की वाहनों की पार्किंग होने और पुकार होने से ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं आएगी। अगर किसी भी प्रकार की समस्या आएगी और महिलाओं से किसी भी तरह की बदसलूकी होती है तो उस सदस्य को तुरंत ब्लैक लिस्ट कर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं आने देंगे।