फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में बढ़ा प्रदूषण, रात के अंधेरे में जल रहे कूड़े के ढेर

शहर में बढ़ा प्रदूषण, रात के अंधेरे में जल रहे कूड़े के ढेर

Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज दिनभर धुआं उठता रहा। इससे लोगों को सांस लेेने में काफी तकलीफ हुई। अंधेरे की आड़ में कुछ शरारती तत्वों ने डंपरों में भरे कूड़े को आग लगा दी थी। इससे शहर के चारों तरफ धुआं फैला रहा। इससे जहां स्वच्छता अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ती रहीं वहीं वातावरण भी दूषित होता है। सोलन डिग्री कॉलेज मार्ग, चंबाघाट बसाल मार्ग, आईटीआई सोलन गेट के समीप, चिल्ड्रन पार्क के पास नप, वार्ड नंबर तीन के मार्ग के डंपरों सहित नीचे फैले हुए कूड़े को जलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में बदबू का आलम बना हुआ है। वातावरण भी दूषित हो रहा है। नप और प्रदूषण बोर्ड इस पूरे मसले से अंजान बना हुआ है। कुछ एक क्षेत्र तो ऐसे भी हैं जहां पर दिवाली पर्व से डंपरों को खाली नहीं किया था। यह डंपर खाली नहीं हो सके तो डंपरों में ही कुछ लोगों ने आग लगा दी। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को झेलना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी वरिष्ठ नागरिकों सहित बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

आलम यह है कि बुधवार देर रात करीब 10 बजे चंबाघाट, डिग्री कॉलेज मार्ग, आईटीआई गेट के पास रात के अंधेरे में डंपरों में पड़े कूड़े को नष्ट करने के लिए उसमें आग लगाई हुई थी। वीरवार की सुबह सोलन रेलवे ट्रैक के पास और खुंडीधार शामती सहित डिग्री कॉलेज मार्ग पर डंपरों में आग लगी हुई थी। इसमें से उठने वाले धुएं से क्षेत्र में बदबू का आलम बना हुआ था। वहीं इससे वातावरण भी दूषित हो रहा है। इसका सबसे अधिक नुकसान वरिष्ठ नागरिक सहित बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहा है। कई डंपर तो ऐसे थे जोकि पूरी तरह से भर गए थे और उसमें से कूड़ा डंपर से बाहर गिर रहा था। इसको संबंधित विभाग ने खाली नहीं किया और उस स्थान से उठने वाली बदबू की लपटों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन संबंधित विभाग सहित प्रदूषण बोर्ड इससे अंजान बनकर बैठा है।
विज्ञापन


नप ही नहीं पंचायत के हाल भी खराब
नप की सीमा के साथ सटी पंचायत शामती कहने को तो निर्मल पंचायत है लेकिन पंचायत के प्रवेशद्वार सहित निर्मल पंचायत के नाम से अंकित बोर्ड के साथ ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यह पंचायत की छवि को खराब कर रहा है। आलम यह है कि सड़क के साथ सटी पंचायत के नाम की पट्टिका के साथ ही कूड़ेदान को रखा गया है। यह गंदगी सड़क पर बिछी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरारती तत्वों द्वारा लगाई जा रही आग
नप के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि कूड़े के डंपरों में आग लगाने का कार्य शरारती तत्वों का है। यह रात के अंधेरे में कूड़े के ढेर सहित डंपरों को आग लगा देते हैं। बताया कि यदि यह कार्य नप के किसी कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


जल्द होगी कार्रवाई : ठाकुर
सहायक पर्यावरण अधिकारी ललित ठाकुर ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो इसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। कहा कि डंपरों में किसी भी प्रकार के कचरे को नष्ट नहीं किया जा सकता। इसे सिर्फ कूड़ा संयंत्र में ही नष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed