फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1500 women from Solan will participate in the Jan Aakrosh Mahila Padyatra.

Solan News: जन आक्रोश महिला पदयात्रा में सोलन से 1500 महिलाएं लेंगी भाग

Wed, 22 Apr 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
1500 women from Solan will participate in the Jan Aakrosh Mahila Padyatra.
भाजपा जिला सोलन की बैठक में कार्यकताओं से चर्चा करतेभाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल। स्रोत
23 को शिमला में होगी भाजपा की कांग्रेस के खिलाफ पदयात्रा
विज्ञापन

सोलन में बैठक कर भाजपा ने बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने मंगलवार को भाजपा जिला सोलन की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से 23 अप्रैल को शिमला में आयोजित होने वाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सोलन जिला से लगभग 1500 महिलाएं इस पदयात्रा में भाग लेंगी। संजीव कटवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, सपा और डीएमके जैसे दलों ने हमेशा राजनीतिक हितों को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से ऊपर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को रोककर महिलाओं के अधिकारों की हत्या करने का कार्य किया है। कटवाल ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बार-बार षड्यंत्र रचे और जब भी महिलाओं को अधिकार देने की दिशा में प्रयास हुए, उन्होंने उसमें बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली को सुधार-विरोधी बताते हुए कहा कि इस दल की राजनीति हमेशा विकास कार्यों में देरी करने और फाइलों को अटकाने की रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और जन आक्रोश महिला पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन पाल सिंह, रश्मि धर सूद, शैलेंद्र गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मी, लखविंद्र राणा, राकेश ठाकुर, भरत सैनी सहित कई भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed