फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1500 children do not go to school in the district, revealed in the survey report of the Education Department.

Solan News: जिले में 1500 बच्चे नहीं जाते स्कूल, शिक्षा विभाग की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 29 Mar 2024 06:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
अब आउट ऑफ स्कूल में शिक्षा देने की चल रही तैयारी
विज्ञापन

जिले में शिक्षा विभाग ने 21 शिक्षा केंद्रों को किया चयनित
आयु के हिसाब से स्कूलों में दिलवाया जाएगा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर में अभी भी करीब 1500 से अधिक बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। इसका खुलासा आउट ऑफ स्कूल को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से किए गए सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। वहीं, अब संबंधित बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए 21 शिक्षा केंद्रों को तैयार किया गया है, जिसमें इन बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसका जिम्मा एक निजी संस्था को सौंपा गया है। यह संस्था बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में सहायता प्रदान करेगी। जानकारी के अनुसार, जिले में शिक्षा विभाग ने सर्वे किया था, जिसमें से कुछ बच्चों को जल्द शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजने की तैयारी की जा रही है। समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में उम्र के हिसाब से दाखिला दिलाया जाएगा। बच्चों को किस स्कूल में कौन सी कक्षा में दाखिला करवाया गया है, इसका रिकॉर्ड समग्र शिक्षा के प्रबंधक पोर्टल पर अपलोड होगा। इसमें उम्र के हिसाब से कक्षाओं में दाखिला दिलाया जाएगा। यदि बच्चा दस साल का है और उसका कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में भी उसे उम्र के हिसाब से कक्षा पांच में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले उसे शिक्षा केंद्रों पर उसकी कक्षा के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा, जिसमें बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूलों में नोडल शिक्षक तैनात किए गए हैं। वहीं, बच्चों को मिड-डे मिल, वर्दी, जूते और किताबें भी समग्र शिक्षा के तहत प्रदान करवाई जाएंगी, जबकि निजी संस्था की ओर शिक्षा प्रदान करने के लिए कमरा, स्टॉफ मुहैया करवाया जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग की ओर से भी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

निजी संस्था के साथ किया है करार
डाइट सोलन के प्रिसिंपल एवं शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल को लेकर सर्वे किया गया था, जिसमें करीब 1500 बच्चों का चयन किया गया है। अब जल्द ही इन्हें स्कूल भेजा जाएगा। शिक्षा केंद्रों को भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए एक निजी संस्था के साथ भी करार किया गया है।
विज्ञापन

सादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed