{"_id":"684bfef699fe15dc8306e6f1","slug":"145-kg-opium-seized-from-a-person-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1041-146065-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में एक व्यक्ति से पकड़ी 1.45 किलो अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में एक व्यक्ति से पकड़ी 1.45 किलो अफीम
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ बस स्टैंड के पास से किया गिरफ्तार
आरोपी को कोर्ट में पेश कर लिया तीन दिन की रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ बस स्टैंड के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को 1.45 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसमें आरोपी बस स्टैंड द्वार पर अफीम को बेचने की फिराक में था, लेकिन बेचने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस की एक्स सेल को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति काला बैग लिए हुए है। इसकी तलाशी लेने पर नशा सामग्री बरामद हो सकती है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को बस स्टैंड के समीप ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान धर्मपाल,निवासी गांव गणेशपुर, तहसील आंवला, जिला बरेली यूपी के रूप में की है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अफीम को कब्जे में लेने के बाद धर्मपाल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है।