{"_id":"5be8179cbdec2265a10625a3","slug":"141541937052-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का सप्लाई टैंक ओवरफ्लो, दो घंटे घरों में घुसता रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का सप्लाई टैंक ओवरफ्लो, दो घंटे घरों में घुसता रहा पानी
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। शहर के वार्ड नंबर छह स्थित पेयजल सप्लाई टैंक के ओवरफ्लो होने से साथ लगते घरों को खतरा पैदा हो गया था। मामला रविवार सुबह करीब तीन बजे का है। जब टैंक के पास स्थित सभी घर वाले अपने घरों में सो रहे थे। वहीं टैंक का पानी अचानक लोगों के घरों में घुसने लगा तो इसकी सूचना वार्ड के पार्षद सहित नगर परिषद के एसडीओ को दी गई।
इसके बाद करीब दो घंटे के बाद पानी की सप्लाई को रोका गया। टैंक का पानी लोगों के घरों में घुस चुका था। हैरानी तो इस बात की है कि जिस समय मुख्य टैंक से पानी छोड़ा गया तो उस समय वार्ड नंबर छह के टैंक के पास कोई भी नगर परिषद का चौकीदार या कर्मचारी नहीं था। वहां पर नप ने चौकीदार की तैनाती की थी लेकिन घटना के दौरान वह वहां से नदारद था। स्थानीय लोगों को पानी की सप्लाई को बंद करने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर छह के सप्लाई टैंक से शहर के चौक बाजार, बाणमोहल्ला, लोकनिर्माण विभाग कॉलोनी, सरकुलर रोड, माल रोड, आईटीआई सहित हाउसिंग बोर्ड के कई क्षेत्रों के पानी की सप्लाई दी जाती है। इस टैंक के लिए टैंक रोड स्थित मुख्य पेयजल भंडार टैंक से होती है। इसके बाद टैंक से शहर के लिए पानी छोड़ा जाता है। शनिवार को इस टैंक की शहर वाली सारी पाइपलाइन की मुख्य चाबी बंद थी। इसके चलते इसका पानी शहर के किसी भी हिस्से में नहीं जा सकता था।
विज्ञापन
वहीं सुबह करीब तीन बजे टैंक रोड के मुख्य टैंक से नप कर्मचारियों ने पानी उक्त टैंक के लिए छोड़ दिया और इसकी चाबी को बंद करना भूल गया। यही नहीं वार्ड छह में मौजूद टैंक का चौकीदार भी मौके पर नहीं था। वह अपने घर के लिए चला गया था जबकि उसकी तैनाती वहां रात की ड्यूटी के लिए की गई थी। इस कारण पानी चलता रहा और टैंक ओवरफ्लो होकर पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों के घरों को भी खतरा हो गया था।
सुबह करीब तीन बजे मिली थी सूचना
वार्ड नंबर छह की पार्षद सत्या वर्मा ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनके वार्ड से सुनील नाम के व्यक्ति का फोन आया। उन्होंने वार्ड पार्षद को बताया कि उनके वार्ड में स्थित पानी का टैंक ओवरफ्लो हो गया है जिसके चलते इसका सारा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इसके बाद उन्होंने चाबी बंद करने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी को भी कहा।
नगर परिषद के कर्मचारियों की गलती, मांगेंगे जवाब : भाटिया
नगर परिषद के एसडीओ आरएल भाटिया ने बताया कि टैंक ओवरफ्लो होने की सूचना उन्हें सुबह चार बजे मिली। इसके बाद टैंक रोड स्थित मुख्य पेयजल भंडार टैंक पर मौजूद कर्मचारियों से पानी को बंद करवाया। उन्होंने माना कि लोगों के घरों में पानी घुसने के लिए नगर परिषद के कर्मी जिम्मेवार हैं। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से इस मामले पर जवाब मांगा जाएगा।