{"_id":"5bb8acc0867a55681479ef2f","slug":"141538829504-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषयवाद विशेषज्ञ पर ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप की जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषयवाद विशेषज्ञ पर ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप की जांच करने पहुंची टीम
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। उद्यान विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को कुनिहार का दौरा किया। विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. केसी आजाद के नेतृत्व में आई इस टीम ने पूर्व विषय वाद विशेषज्ञ पर आरोप लगाने वाले किसानों व बागवानों के बयान कलमबद्ध किए। वहीं पूर्व विषयवाद विशेषज्ञ से भी उन पर लगाए गए आरोपों की सफाई मांगी।
प्रगतिशील बागवान किसान बागवान सभा तहसील अर्की के राजेंद्र कुमार चंदेल, ग्राम पंचायत कंधर के प्रधान दीप चंद, बेरल पंचायत प्रधान नंदलाल सहित श्याम लाल, राम लाल, बाबू राम, प्रेम राम, लक्ष्मण राम, सुखराम, प्रेम लाल, राजेंद्र कुमार, हीरू राम, दया राम, हेतराम, लेखराज, नंदलाल, हरि राम गर्ग आदि पिछले काफी समय से कुनिहार में विषयवाद विशेषज्ञ रहे अधिकारी पर ड्यूटी को सही तरीके से न निभाने का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने टीम को बताया कि अपने 11 माह के कार्यकाल में अधिकारी ने उनके किसी भी केस को आगे नहीं बढ़ाया। इसके अलावा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी किसानों-बागवानों तक नहीं पहुंचाई। वहीं, योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी अभी तक उन्हें नहीं मिल पाई है। अधिकारियों को समय-समय पर बताने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच अधिकारी का तीन माह पूर्व ठियोग के लिए ट्रांसफर हो गया। उन्होंने टीम को इससे संबंधित कई दस्तावेज दिखाए। टीम ने किसानों-बागवानों के बयानों को दर्ज किया।
विज्ञापन
कुनिहार में विषयवाद विशेषज्ञ के बयान को भी सुना और उन्हें सफाई देने का मौका दिया। उद्यान विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ. बीएस गुलेरिया ने कहा कि शुक्रवार को संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में कुनिहार का दौरा किया गया। इस दौरान किसानों-बागवानों सहित विषय वाद विशेषज्ञ के बयान दर्ज किए हैं। जांच पूरी होने के बाद संयुक्त निदेशक अगला फैसला लेंगे।