{"_id":"5aa163464f1c1b21308b56d9","slug":"141520526150-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में 17 सोलर लाइट लगाने की तैयारी, पर्यटकों व आम लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल में 17 सोलर लाइट लगाने की तैयारी, पर्यटकों व आम लोगों को मिलेगी राहत
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (सोलन)। पर्यटक स्थल चायल में सन्यास आश्रम कुटिया मिहानी गांव से चायल बाजार तक अलग-अलग स्थानों में 17 सोलर लाइटें लगेंगी। चायल-कंडाघाट मार्ग पर मिहानी गांव में सड़क किनारे रात के समय सड़क पर टहलना या गुजरना मुश्किल हो गया था। लगातार वाहनों के चलते रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरत के चलते राह से गुजरने वाले लोग भी जंगली जानवरों या अनहोनी से सहमे रहते थे। चायल के उपप्रधान अनिल वर्मा ने बताया कि चायल और लोअर बाजार की खराब स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक करवाया जाएगा। पर्यटक आराम से बाजार में घूम फिर सकेंगे।
विज्ञापन