फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हरियाणा की कर्मा गैंग के सरगना ने दी है कारोबारी को धमकी

हरियाणा की कर्मा गैंग के सरगना ने दी है कारोबारी को धमकी

Thu, 08 Mar 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा की कर्मा गैंग के सरगना ने दी है कारोबारी को धमकी
crime shimla
सोलन। शहर में पिता और पुत्र को धमकी देने वालों के तार हरियाणा की कुख्यात गैंग कर्मा से जुड़े हैं। वारदात के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है। हरियाणा में सक्रिय कर्मा गैंग का सरगना भिंदा ही सोलन में कारोबारियों को धमकाने आया था और उसके पास हथियार भी था। मौके से फरार होने में सफल रहे भिंदा पर हरियाणा में 40 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से दस मामले हत्या के हैं। फिरौती मांगने और अपहरण करने के अनगिनत मामलों में भी हरियाणा पुलिस को भिंदा की तलाश है। लेकिन यह गैंगस्टर खुले रूप में सोलन पहुंच गया था। यहां के कारोबारी और उसके बेटे को धमकाने वालों में शामिल अन्य दोनों के पास हथियार नहीं थे। भिंदा को सीसीटीवी में जेब में पिस्तौल डालकर घूमते देखा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोअर बाजार के दुकानदार चंद्रपाल और उसके बेटे अमित का 70 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर कर्मा गैंग से विवाद चल रहा था। इस बीच भिंदा अपने दो अन्य साथियों तेजवीर और सोनू उर्फ सोहन लाल को लेकर सोलन पहुंच गया। यहां जब यह सभी चंद्रपाल के साथ बातचीत कर रहे थे तो पैसों के लेनदेन पर इनमें बहसबाजी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। इस बीच आसपास के दुकानदारों को जमा होते देख भिंदा भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। दो अन्य को लोगों ने दबोच लिया। इनमें एक आरोपी पर कोई भी मामला दर्ज नहीं है जबकि दूसरे पर हरियाणा में फिरौती मांगने समेत कई मामले दर्ज हैं। सोलन पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए भिंदा के फोटो और पहचान हासिल कर ली है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा में उसके ठिकानों पर दबिश दे सकती है। इसके लिए हरियाणा पुलिस से भी लगातार संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन


सोलन में गैंगस्टर की सक्रियता का दूसरा मामला
सोलन में हरियाणा की गैंग के सक्रिय होने का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पूर्व जिम प्रशिक्षक लक्की की ऐसे की गैंग ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। इन्हें पुलिस ने हरियाणा और दिल्ली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गैंग से जुड़े हुए पाए गए थे जो दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय थी। यह लोग संगीन वारदातों को अंजाम देने के बाद एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाकर पनाह ले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने उगले राज : डीएसपी
डीएसपी अमित ठाकुर ने कहा कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में गैंग के कई राज उगले हैं। मुख्य आरोपी की पहचान होने के बाद अब पुलिस उसे गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। आरोपी हरियाणा में कर्मा गैंग से ताल्लुक रखता है और उस पर अब तक दस हत्याओं के मामले दर्ज हैं।


कारोबारी को धमकाने के बाद
अपनी गाड़ी में फरार हुआ भिंदा
हथियार लेकर सोलन पहुंचा कर्मा गैंग का सरगना भिंदा कारोबारी को धमकाने के बाद बड़ी आसानी से अपनी गाड़ी में फरार हुआ था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जब तक नाकेबंदी की आरोपी प्रदेश की सीमा से बाहर निकल गया। अब पुलिस भिंदा को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। यदि भिंदा को पकड़ा जाता है तो यह सोलन पुलिस के लिए दूसरी बड़ी कामयाबी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed