फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दाड़लाघाट में घर जलकर राख

दाड़लाघाट में घर जलकर राख

Mon, 05 Feb 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में घर जलकर राख
fire in Aliganj imambara
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत दाड़लाघाट के तहत रौड़ी गांव में शार्ट सर्किट के कारण एक महिला का मकान जल गया। निर्धन परिवार की महिला देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय धनीराम के घर रात को अचानक आग लग गई। हादसे के समय देवकी देवी घर पर नहीं थीं। वह घर के पास ही एक खोखे में छोटी सी चाय की दुकान चलाती है। आग लगने के वक्त वह खोखे में थी। पति की मौत के बाद से देवकी घर में अकेली रहती थी।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, उपप्रधान लेखराज चंदेल, पंचायत सदस्य विमला, अदिति और कुंता ने मौके पर पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। पंचायत प्रधान ने बताया कि घर का सारा कीमती सामान और 35 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए हैं। हादसे की वजह से लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने यह भी बताया कि एसडीएम कार्यालय अर्की इसकी सूचना भेज दी है। तहसीलदार की ओर से कानूनगो प्रेमलाल को नुकसान का जायजा लेने के लिए नियुक्त किया है। उन्होंने राजस्व विभाग से महिला को जल्द से जल्द उचित राहत देने की मांग की है। इसके साथ ही महिला को पंचायत की तरफ से भी राहत सामग्री मुहैया करवाई जाएगी। उधर पहले से बेसहारा बुजुर्ग महिला अब बेघर हो गई है। उम्र के इस पड़ाव पर आकर छत के लिए लोगों के आगे हाथ फैलाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed