{"_id":"5a11770a4f1c1bda538bde86","slug":"141511094026-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
karadaghat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मस्त राम शास्त्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्याध्यापक बीएल शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित व विद्यार्थियों की सरस्वती वंदना से किया गया।
इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छात्राओं ने पहाड़ी गिद्दा, अतुल, भुवनेश्वरी ने पंजाबी और राजस्थानी नृत्य से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान स्कूल मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। नवीं की कविता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में नवाजा गया।
विज्ञापन
जबकि ईशा, नितेश, कविता, ज्योति, राजेश जागृति, धर्मेंद्र, अंजलि, भुवनेश्वरी, विनीत, अतुल, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को बाह्य चकाचौंध से दूर रहकर पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में दिल लगाकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
मुख्याध्यापक ने कहा कि जिन बच्चों ने स्कूल में वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष दोगुना विद्यार्थी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम में नौणी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त मनसा राम, राम स्वरूप शास्त्री, ओम प्रकाश, एसएमसी प्रधान धनवंती शर्मा सहित अन्य स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।