{"_id":"594e9bdd4f1c1b8f198b4612","slug":"141498323933-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइट में वोकेशनल एजुकेशन के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाइट में वोकेशनल एजुकेशन के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें स्कूलों में वोकेशनल एजूकेशन के बेहतर संचालन के लिए वोकेशनल ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी डाइट संजीव ठाकुर ने की। इस दौरान जिला कोआर्डिनेटर कमनीश ठाकुर भी मौजूद रहीं। दो दिवसीय वर्कशाप में वोकेशनल ट्रेनरों से शैक्षणिक सत्र के लिए प्रस्तावित गेस्ट लेक्चर की प्रपोजल भी मांगी गई। साथ ही ट्रेनरों ने स्कूल सर्टिफिकेट डाटा, वोकेशनल स्कूलों में गेस्ट लेक्चर, इंडस्ट्री विजिट और स्टेशनरी के सामान के लिए जारी किए फंड के उपयोगिता प्रमाण पत्र, एमआईएस रिपोर्ट, गेस्ट लेक्चर रिपोर्ट भी सबमिट करवाई। कमनीश ठाकुर ने बताया कि जल्द ही चौथे चरण के वोकेशनल ट्रेनरों के लिए इस तरह की वर्कशाप करवाई जाएगी। इस मौके पर ट्रेवल एंड टूरिज्म ट्रेड के स्टेट कोआर्डिनेटर नवीन पुरी, एग्रीकल्चर ट्रेड के स्टेट कोआर्डिनेटर सुनील वर्मा, टेलीकॉम ट्रेड के स्टेट कोआर्डिनेटर नीलम, ऑटोमोबाइल ट्रेड के स्टेट कोआर्डिनेटर भरत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन