फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   14 houses in Jhira village burnt to ashes, loss worth rupees 50 lakhs

झिड़ा गांव में आग से 14 मकान जले, 50 लाख रुपये का नुकसान

Sat, 11 Jun 2022 09:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के झिड़ा गांव में 14 लोगों के मकान जलकर राख हो गए। आग से 50 मुर्गे, 15 बकरियां, चार कटड़े और बछड़े और एक कटड़ी जल गई। साथ ही सभी मकानों में रखा खाने-पीने का सामान, जेवर और नकदी भी जल गई।
इन मकानों की दीवारें तो मिट्टी और गोबर से बनी थी लेकिन छत घास से बनाई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड के समय महिलाएं पशुओं को लेकर जंगल गई थीं जबकि पुरुष दूध बेचने और अन्य कार्यों के लिए बाजार गए थे। ऐसे में सामान भी घरों से नहीं निकाल पाए। आग से करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति और पशुधन जलने का अनुमान है।
विज्ञापन

आग सुबह 9:00 बजे लगी जबकि अग्निशमन विभाग को 10:00 बजे इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी जयपाल ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग सभी मकानों तक फैल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से यूसुफ, शामदीन, कर्मदीन, धूमण, लियाकत, सुलेमान, नूरा, अली शेर, अहमद अली, विनयदीन, मामदीन और गगा का कच्चा मकान जलकर राख हो गए। सबसे पहले यूसुफ के मकान में आग लगी। वहां से आग सभी मकानों में फैल गई।
घटनास्थल पर पंचायत प्रधान कुलदीप कौर, बीडीसी सदस्य बलविंद्र कौर, पूर्व विधायक केएल ठाकुर भी पहुंचे। प्रशासन से राजस्व अधिकारी ने पीड़ितों को एक-एक हजार रुपये और तिरपाल दी। उधर, डीएसपी अमित यादव ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आग से 50 लाख रुपये की संपत्ति के जलने की अनुमान है। मकानों की छतें घास की बनी होने से आग तेजी से फैली। दमकल अधिकारी जयपाल ठाकुर बताया कि सांय 4:00 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से 14 लोगों के मकान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed