{"_id":"5c713217bdec22737c2920b2","slug":"131550922263-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"220 केवी डबल सर्किट लाईन को अस्थायी जोडने में पहाड़ी बनी बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
220 केवी डबल सर्किट लाईन को अस्थायी जोडने में पहाड़ी बनी बाधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थायी तौर पर डबल सर्किट लाइन जोड़ने में पहाड़ी बाधक
14 फरवरी को गिरा टावर, पंजाब-हरियाणा से बीबीएन के लिए हो रहा बिजली प्रबंध
10, 12 नंबर टावर की कनेक्टिविटी जोड़ने में दिक्कत, क्षेत्र में लग रहे बिजली कट
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की विद्युत संचार लाइन के तार अस्थायी तौर पर जोड़ने में पहाड़ी बाधा बन गई है। नालागढ़-रामशहर मार्ग के समीप पहाड़ी पर 220 केवी डबल सर्किट लाइन का टावर गिरने के बाद अब अस्थायी तौर पर बिजली के तार जोड़ने का काम किया जा रहा है। दो टावरों के बीच दूरी अधिक होने और बीच में पहाड़ी आ जाने से समस्या पेश आई है। 14 फरवरी को इस लाइन का 10 नंबर टावर गिर गया था और साथ लगते 11 व 13 नंबर टावरों का सामान भी गायब पाया गया था। विद्युत बोर्ड ने इसकी मरम्मत के लिए सामान मंगवाया और टावरों की मरम्मत का काम तो कर दिया लेकिन 10 व 12 नंबर टावरों के तार कनेक्ट नहीं हो पा रहे। 11 नंबर गिरे हुए टावर को पुन: स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू करते हुए नया टावर मंगवाया जाना है, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा। अस्थायी तौर पर बिजली प्रवाह का प्रबंधन करने में भी समस्या पैदा हो गई है। 10, 12 नंबर टावरों के मध्य 750 मीटर का लंबा स्पैन है। इसके तार लचकते हुए बीच में आ रही पहाड़ी पर आ गए हैं।
विद्युत बोर्ड फिलहाल हरियाणा व पंजाब से बिजली लेकर काम चला रहा है लेकिन वहां की अपनी जरूरतों के मुताबिक बिजली कट लग रहे हैं। वहीं बद्दी व बरोटीवाला क्षेत्र में भी कट लगाए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन सहित परवाणू में बिजली समस्या पैदा हो गई है। हालांकि बोर्ड ने पड़ोसी राज्यों से विद्युत लेकर लोगों सहित उद्योगपतियों को राहत पहुंचाई। विद्युत बोर्ड इस संचार लाइन को अस्थाई रूप से विद्युत प्रवाह के लिए तैयार करने में जुटा है। यहां 10 व 12 नंबर टावरों के मध्य तार बिछा दिए हैं, लेकिन ये तार बीच में आ रही पहाड़ी से टकरा रहे हैं। विद्युत बोर्ड के मुताबिक यह पहाड़ी 100 से 150 मीटर ऊंची है। तारों के लिए यह पहाड़ी कम से कम 32 मीटर कम होनी चाहिए थी लेकिन पहाड़ी से तार टकरा रहे हैं। विद्युत बोर्ड का प्रयास है कि इस पहाड़ी पर ट्यूबलर पोल की व्यवस्था की जाए जिससे तारों को सपोर्ट मिल सके।
एक्सईएन ट्रांसमिशन एसके शर्मा ने बताया कि 10, 12 नंबर टावरों की तार जोड़ने का कार्य किया जा रहा है लेकिन बीच में आ रही पहाड़ी को तार छू रहे हैं। बोर्ड का अस्थायी बिजली चलाने का प्रयास जारी है। इसके लिए ट्यूबलर पोल लगाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक बिजली पड़ोसी राज्यों से ली जा रही है। उनके पास भी अतिरिक्त लोड नहीं होता और अपनी जरूरतें की वजह से बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं।