फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अब शहर में 50 रूपए से उठेगा डोर टू डोर कूड़ा

अब शहर में 50 रूपए से उठेगा डोर टू डोर कूड़ा

Fri, 28 Dec 2018 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अब शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लगेंगे 50 रुपये
विज्ञापन

खूले में कूड़े फेंकने और जलाने में कटेगा चालान, नगर परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय
शहर में लगे डस्टबिन की लोकेशन में सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। अब सोलन शहर में कूड़े की अवैध डंपिग और कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ अब नगर परिषद कार्रवाई कर चालान काटेगी। वहीं, इसके तहत नगर परिषद की ओर से इसका पता लगाने के लिए डस्टबिन की लोकेशन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं लोगों से कूड़ा भी अलग-अलग कर लिया जाएगा। इसमें ठोस और तरल कचरे के लिए अलग से डस्टबिन लगाए जाएंगे। इसी तरह शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 100 फीसदी घरों को कवर करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं अब प्रत्येक हाउस होल्ड से कूड़ा उठाने की एवज में 50 रुपये मासिक शुल्क भी लिया जाएगा। अब तक घरों से मुफ्त में कूड़ा उठाया जा रहा था। यह निर्णय नगर परिषद सोलन की ओर से आयोजित बैठक में लिया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष देंवेद्र ठाकुर ने की। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 में स्थित पार्क की खस्ता हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने हाउस में रोष जताया। दूसरी तरफ शहर के विभिन्न अटके पड़े विकास कार्यों, सीवरेज व्यवस्था, टूटे पड़े रास्तों के मुद्दों को लेकर बैठक में गहमागहमी का माहौल बना रहा। जिस पर अध्यक्ष पार्क की खस्ता हालत को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया।

इनसेट
समय-समय पर खुलेंगे पार्क
नगर परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्क की चारों तरफ बोंडरी लगाई जाएगी। वहीं सभी पार्कों में नए सिरे से कार्य किया जाएगा। जिसके तहत पार्क में सफाई सहित अन्य व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पार्क में टहलने के लिए भी समय निधारित किया जाएगा। जिसके तहत तय किए गए समय पर ही लोग पार्क में टहल सकेंगे। वर्तमान में पार्को में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी नारायण चौहान, उपाध्यक्ष मीरा आनंद सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed