फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बैठक में भाग न लेने वाले अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

बैठक में भाग न लेने वाले अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Wed, 26 Dec 2018 07:15 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 26 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। पंचायत समिति कुनिहार की बैठक में भाग न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें एचआरटीसी, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, भू-संरक्षण विभाग से कोई भी अधिकारी बैठक में शामिल नहीं रहा। इसके चलते लोगों की उक्त विभाग की समस्याओं को निपटारा नहीं हो सका है।

इसके चलते पंचायत समिति ने उक्त विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष प्रेमचंद ने की जबकि विकास खंड अधिकारी विवेक पाल, उप निरीक्षक नीलम शांडिल विशेष रूप से मौजूद रहे। समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि बैठक में 2019-20 की हमारी पंचायत, हमारी योजना के तहत 45 पंचायतों की कार्य योजनाएं पारित की गई। वहीं बैठक में राज्य वित्तायोग पंचायत समिति वर्ष 2019 -20 की शेल्फ पारित की गई।
विज्ञापन


महिला मंडल प्रोत्साहन योजना के तहत कमेटी का गठन किया गया। बैठक में पंचायत समिति के विभाग से संबधित 47 मदों पर चर्चा की गई। इसमें से 15 मदों को कार्रवाई के बाद समाप्त किया गया। इसमें राकेश कुमार, गीता ठाकुर, नीलम रघुवंशी, सीमा महंत, सत्तू देवी, कांता देवी, पवन ठाकुर हीरापाल, दिप चंद, जमना दास, कांता मौजूद रहे। वहीं, चार जिला परिषद, सात ग्राम पंचायत प्रधान और आठ बीडीसी सदस्य बैठक से गायब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed