{"_id":"5bbb5fb1867a55681e1be651","slug":"131539006385-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, बस किराये में बढ़ोतरी पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, बस किराये में बढ़ोतरी पर जताई चिंता
Updated Mon, 08 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कमेटी ने बस किराये में बढ़ोतरी पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
राज्यपाल से की महंगाई को नियंत्रित करने का सुझाव सरकार को देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिला कांग्रेस कमेटी सोलन ने सोमवार को एक बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की वजह से महंगाई नियंत्रण में नहीं आ पा रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है जिसकी वजह से सब्जी व दूसरी चीजें भी महंगी हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करती है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर में एक रैली निकाली और उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। राहुल ठाकुर ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार ने बस किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है। उन्होंने बताया कि पहले छह रुपये किराया बढ़ाया गया। जब पांच रुपये की डीजल में कटौती हुई तो मात्र एक रुपये ही कम किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को अब भी पांच रुपये न्यूनतम किराया देना पड़ रहा है जो काफी ज्यादा है। उन्होंने ज्ञापन में माध्यम से राज्यपाल से मांग की है कि किराये में कमी लाने का सुझाव सरकार को दिया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।