{"_id":"5baa6894867a557f365c2fdc","slug":"131537894548-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी को जोडने वाला रामशहर मार्ग 72 घंटे से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी को जोडने वाला रामशहर मार्ग 72 घंटे से बंद
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब से प्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाला नालागढ़-रामशहर-कुनिहार-शिमला मार्ग 72 घंटों बाद भी बहाल नहीं हो सका है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। विभाग ने यहां मशीनरी तो लगवाई है, लेकिन जैसे ही मलबा साफ किया जा रहा है, ऊपर से और मलबा नीचे आ रहा है। इससे श्रमिकों को भी खतरा बना हुआ है। नालागढ़ कुनिहार शिमला वाया रामशहर मार्ग प्रदेश की राजधानी को जोड़ता है, वहीं यह रामशहर, दिग्गल, चमदार, भिंयूखरी आदि की ओर भी जाता है। लेकिन, नालागढ़ से करीब चार किलोमीटर दूरी से ही सिलणु पुल से पहले ही यह मार्ग अवरुद्ध पड़ा है। लोनिवि इस मार्ग को बहाल करने के लिए प्रयासरत है। विभाग का यह भी प्रयास है कि जहां भूस्खलन हुए हैं, वहां वैकल्पिक मार्ग बनाकर यातायात को सुचारु बनाया जा सके। मार्ग बंद होने के कारण परिवहन सेवाएं भी प्रभावित होकर रह गई हैं। रामशहर की ओर जाने वाली सभी बस सेवाएं ठप पड़ी हैं।
उधर, एसडीओ लोनिवि नालागढ़ मंडल राजकुमार शर्मा ने कहा कि बंद पड़े मार्गों में से 3 सड़कों को खोल दिया गया है। जबकि रामशहर शिमला मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वाहन योग्य बाईपास भी बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
उधर, एसडीओ लोनिवि नालागढ़ मंडल राजकुमार शर्मा ने कहा कि बंद पड़े मार्गों में से 3 सड़कों को खोल दिया गया है। जबकि रामशहर शिमला मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वाहन योग्य बाईपास भी बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन