{"_id":"5b911b0b867a5501313c5aa0","slug":"131536236299-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोघों स्कूल के बच्चे पीएंगे आरओ का पानी, ओपन एयर जिम में करेंगे कसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोघों स्कूल के बच्चे पीएंगे आरओ का पानी, ओपन एयर जिम में करेंगे कसरत
Updated Thu, 06 Sep 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोघों स्कूल के बच्चे पीएंगे स्वच्छ पानी, कसरत कर बनाएंगे सेहत
स्कूल में आरओ प्लांट और ओपन एयर जिम का विधायक ने किया लोकार्पण
आरओ प्लांट से प्रति घंटा मिलेगा 250 लीटर शुद्ध पानी, जिम में कसरत कर बच्चे बनेंगे मजबूत
अमर उजाला ब्यूरो
पंजैहरा (सोलन)। सरकारी स्कूल में बच्चे आरओ का शुद्ध पानी पीएंगे और ओपन एयर जिम में कसरत कर अपने आप को फिट रखेंगे। यह सुविधा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोघों (नालागढ़) की ओर से विद्यार्थियों को दी गई है। स्कूल प्रशासन ने स्टूडेंट फंड से आरओ प्लांट और ओपन एयर जिम की सुविधा दी गई है। नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा ने इस प्लांट का लोकार्पण किया जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरके रतेवाल ने की। स्कूल प्रशासन का दावा है कि ये दोनों संयंत्र सरकारी क्षेत्र में अपनी तरह के पहले हैं जो जोघों स्कूल में स्थापित किए गए हैं। विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि उनके पैतृक गांव जोघों के स्कूल प्रबंधन ने यह प्रयास किया जो कि अपने आप में एक अनूठा है। उन्होंने कहा कि आरओ प्लांट के पानी पीने से बच्चे स्वस्थ होंगे, ओपन एयर जिम में व्यायाम कर वे तंदरुस्त बन सकेंगे। उन्होंने अपनी ओर से दो लाख की राशि ऐच्छिक निधि से स्वीकृत की जबकि सिकंदर सिंह और कमलेश कुमारी ने 10-10 हजार, रामकुमार व शमरेश सिंह ने 21-21 सौ की राशि दी। प्रधानाचार्य आरके रतेवाल ने कहा कि आरओ प्लांट व ओपन एयर जिम को स्टूडेंट फंड से स्थापित किया है जिस पर दो लाख की लागत आई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए और उनकी शारीरिक तंदरूस्ती के लिए स्कूल प्रांगण में ओपन एयर जिम स्थापित किया गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर आरओ का शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था के लिए प्लांट स्थापित किया है जिसमें प्रति घंटा 250 लीटर पानी की क्षमता है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुलविंदर कौर, जगतपुर पंचायत प्रधान सिकंदर सिंह, बीडीसी शमरेश जुगराल, पंजैहरा पंचायत के पूर्व प्रधान रामकुमार शर्मा, सीता देवी खटटाणा, पंजैहरा स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार मौजूद रहे।