फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   खली की रेसलिंग के लिए बदला शहर का ट्रैफिक प्लान

खली की रेसलिंग के लिए बदला शहर का ट्रैफिक प्लान

Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खली की रेसलिंग के लिए बदला शहर का ट्रैफिक प्लान

सोलन। पुलिस मैदान सोलन में ग्रेट खली प्रायोजित रेसलिंग स्पर्धा के प्रबंधों को लेकर पहल शुरू कर शहर का ट्रैफिक प्लान बदल दिया है। पुलिस प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि इस आयोजन के लिए 10 हजार तक दर्शक पहुंच सकते हैं। उन्होंने आयोजन स्थल में पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, कालका, परवाणू और चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों को रबौन में ही रोकने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


वहीं शिमला से आने वाली गाड़ियों के लिए सब्जी मंडी में व्यवस्था होगी। वहीं राजगढ़ व सिरमौर से आने वाले लोगों के लिए ठोडो मैदान में पार्किंग व्यवस्था होगी। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति तय स्थानों से आगे वाहन लाएगा या पार्क करेगा तो वाहन जब्त किया जा सकता है। शिव कुमार ने कहा कि आयोजन में करीब तीन से चार हजार अतिरिक्त गाड़ियां शहर में होंगी। ऐसे में लोगों से सहयोग की अपील की गई है। इस दौरान करीब 250 से अधिक पुलिस कर्मी ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले वीरवार को दिन भर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी रेसलिंग स्पर्धा के आयोजन के मंथन में जुटे रहे। इस दौरान बैठकों के कई दौर पूरे किए गए। इसमें प्रशासन ने विभिन्न विभागों की एक अलग बैठक ली तो पुलिस अधीक्षक ने यातायात और सुरक्षा के मद्देनजर कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देश जारी किए। रेसलिंग के लिए बनाया रिंग मंडी से ही सोलन लाया जा रहा है। इसे पुलिस मैदान में छह जुलाई को लगाया जाएगा। प्रशासन पर आयोजन की सफलता तो पुलिस पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का दोहरा दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वीरवार को दिन भर प्रशासन, खली और उनकी टीम के बीच सीधा वार्तालाप नहीं हो पाया। मंडी में इवेंट पूरी करने के बाद खली की टीम दिन में सोलन के लिए निकली थी और उनके देर शाम तक यहां पहुंचने की संभावना थी। प्रशासन ने वीरवार को दिन भर पूरी टीम के रहने का प्रबंध किया। साथ ही शाम को एक अहम बैठक का एजेंडा तैयार किया ताकि देर रात खली की जरूरत के मुताबिक सभी प्रबंध सोलन में हो सकें। मंडी में खली इवेंट का आयोजन मुफ्त में कर चुके हैं। ऐसे में सोलन में इसके मुफ्त आयोजन की चर्चा थी। हालांकि वीरवार शाम तक खली या उनकी पूरी टीम ने प्रशासन से इसका खुलासा नहीं किया है।

देर शाम होगी खली की टीम से बैठक : विवेक
कार्यवाहक उपायुक्त विवेक चंदेल का कहना है कि पुलिस मैदान में होने वाली रेसलिंग को लेकर बैठकें हो रही हैं। वीरवार को तैयारियों को लेकर मंथन हुआ लेकिन खली या उनकी टीम सदस्य सोलन में नहीं थे। इसके चलते इवेंट को लेकर उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि खली की पूरी टीम देर शाम सोलन पहुंचेगी। इसके बाद शाम को बैठक होगी जिसमें इवेंट पर चर्चा की जाएगी।

पुलिस कर रही है पूरी तैयारी : मधुसूदन
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग ने रेसलिंग की तैयारियों को लेकर बैठक को लेकर ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया। कहा कि अभी तक खली या उनकी टीम से बैठक नहीं हो पाई है। अंतिम निर्णय बैठक के बाद ही लिया जाएगा।


मुख्यमंत्री आए तो बढ़ेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री खराब मौसम की वजह से मंडी में रेसलिंग नहीं देख पाए। उन्होंने सात जुलाई को सोलन में होने वाली रेसलिंग देखने की इच्छा जाहिर की है। यदि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कार्यक्रम तय हो जाता है तो प्रशासन और पुलिस के लिए दोहरी चुनौती की होगी। अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों और पर्यटकों के अलावा पुलिस व प्रशासन को मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed